Delhi Paharganj Knife Fight: सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज में 2 गुटों के बीच चाकूबाजी में 2 युवकों की मौत हो गई. यह घटना सेंट्रल दिल्ली के मुल्तानी ढांडा के चिन्नौट बस्ती पहाड़गंज की है. मरने वालों में एक का नाम अंकित और दूसरे का राहुल है. दोनों आपस में झगड़ गए थे. राहुल इलाके का घोषित अपराधी है. दोनों ने आपसी झगड़े में चाकूबाजी की और दोनों की मौत हो गई. अंकित वेल्डिंग का काम करता था.

अंकित की तस्वीर.
सूत्रों का कहना है यह झगड़ा पुनीत और अंकित के बीच हुआ.पुनीत और राहुल दोनों दोस्त हैं पुनीत राहुल को लेकर अंकित को मारने गया, उसी दौरान राहुल ने अंकित को चाकू मारा. अंकित ने जख्मी होने के बावजूद भी चाकू छीनकर राहुल के दिल के पास चाकू मार दिया. घायल राहुल चिन्योट बस्ती की गली में जाकर बेहोश हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले गये, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया. दूसरी तरफ सिद्धार्थ बस्ती में अंकित की गला कटने से मौत हो गई.अंकित ने राहुल से चाकू छीनकर राहुल को मार दिया. इस तरह दोनों की मौत हो गई. चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. फिर डीसीपी भी पहुंच गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पुनीत की तस्वीर.
बताया जा रहा कि पुनीत और राहुल का काम लोगों से अवैध पैसा उगाही करना था. आशंका जताई गई है कि अंकित के मौत का कारण पैसे की उगाही है. अंकित के मना करने पर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुनीत घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसे ढूंढ रही है. अभी तक उसका पता नहीं लग पाया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
आपको बता दें कि दिल्ली में चाकूबाजी बहुत ज्यादा होती है. यमुना पार से लेकर दक्षिणी दिल्ली और बाहरी दिल्ली तक में अकसर झगड़ा होने पर चाकूबाजी हो जाती है. दिल्ली में कई छोटे-छोटे गैंग बनाकर बदमाश अवैध करते हैं. पुलिस इन्हें पकड़कर जेल भेजती है, मगर जमानत लेकर या सजा काटकर ये फिर से अपराध करने लग जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं