विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2020

दिल्ली : कर्ज से तंग आकर कैब ऑपरेटर ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जगजीत सिंह को पिस्तौल कहां से मिली थी.

दिल्ली : कर्ज से तंग आकर कैब ऑपरेटर ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक कैब ऑपरेटर (Cab Operator) ने कर्ज से तंग आकर बुधवार देर रात खुद को गोली मार ली. परिजनों ने घायल 44 वर्षीय जगजीत सिंह को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत गई.

सूचना के बाद पहुंची मोती नगर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जगजीत सिंह को पिस्तौल कहां से मिली थी.

(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

हेल्‍पलाइन : 1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ - 1860-2662-345 अथवा help@vandrevalafoundation.com 2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime, Delhi Police, Cab Operator, Sucide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com