मुम्बई से सटे पालघर जिले में शिक्षक द्वारा खुदकुशी का अनोखा मामला सामने आया है. यहां पहले एक शिक्षक ने खुद का पोट्रेट बनाया और फिर उस पर अपने जन्म और मृत्यु की तारीख लिखकर उसे फूल माला पहनाई और खुदकुशी कर ली. हैरान कर देने वाला ये वाकया डहाणू तहसील के निंबापूर महालपाडा का है. यहां रहने वाले गंगाराम चौधरी एक प्राइवेट स्कूल में आर्ट (कला) के टीचर थे. गंगाराम के भाई सूरज ने एनडीटीवी को बताया कि गंगाराम और उनकी पत्नी में बनती नही थी.
सूरज ने बताया कि गंगाराम की पत्नी मायके जाकर रह रही थी. बुलाने पर भी नही आ रही थी. सूरज ने ये भी बताया कि ससुराल पक्ष की तरफ से नाटे नामके एक पुलिसकर्मी का भी दबाव था. डहाणू पुलिस के मुताबिक कि शिक्षक ने मरने से पहले एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपनी मौत की वजह पत्नी से नाराजगी बताई है.
पुलिस ने भी चिट्ठी में पत्नी के नाम के साथ नाटे के नाम का भी उल्लेख किया है. लेकिन अब पुलिस जांच कर रही है कि पत्नी और गंगाराम के बीच मनमुटाव था. बार-बार बुलाने पर भी वो घर वापस नही आ रही थी जिसकी वजह से गंगाराम परेशान थे.
(आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है. अगर आपको सहारे की जरूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जिसे मदद की दरकार है तो कृपया अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं.)
हेल्पलाइन नंबर:
AASRA: 91-22-27546669 (24 घंटे उपलब्ध)
स्नेहा फाउंडेशन: 91-44-24640050 (24 घंटे उपलब्ध)
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: 1860-2662-345 और 1800-2333-330 (24 घंटे उपलब्ध)
iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध: सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
एनजीओ: 18002094353 दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं