विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2017

लूटपाट के इरादे से घूम रहे एक किशोर ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारा छुरा

लूटपाट के इरादे से घूम रहे एक किशोर ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारा छुरा
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के पटेल नगर इलाके में दिल्ली पुलिस के 25 वर्षीय एक सिपाही को एक किशोर ने कथित तौर पर छुरा मार दिया. पुलिस ने बताया कि सिपाही जितेन्द्र तोमर पर 20 मार्च को तड़के किशोर ने हमला किया. तोमर ने घायल होने के बावजूद उसे पकड़ लिया और कंट्रोल रूप को अलर्ट किया.

सिपाही का बीएल कपूर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, किशोर सहित पांच व्यक्ति लूटपाट के इरादे से इलाके में घूम रहे थे. सिपाही ने उनसे पूछताछ की लेकिन वह अलग अलग दिशाओं में भागे. केवल किशोर पकड़ा गया. उसने सिपाही को छुरा मार दिया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
किशोर, Teenager, दिल्ली पुलिस, Delhi Police, सिपाही, Soldiers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com