विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2018

फिल्‍म पद्मावत देखने के बहाने सिनेमा हॉल के अंदर लड़की से बलात्‍कार, फेसबुक पर हुई थी दोस्‍ती

पीड़‍ित लड़की और आरोपी लड़के की दोस्‍ती फेसबुक पर हुई और दोनों ने फिल्‍म पद्मावत देखने का फैसला क‍िया था.

फिल्‍म पद्मावत देखने के बहाने सिनेमा हॉल के अंदर लड़की से बलात्‍कार, फेसबुक पर हुई थी दोस्‍ती
प्रतीकात्मक फोटो
  • लड़की के प्राइवेट पार्ट में चोटें आईं हैं
  • बलात्‍कार के आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है
  • थ‍िएटर मालिक के ख‍िलाफ भी मामला दर्ज क‍िया गया है
तेलंगाना: निजामों के शहर हैदराबाद के सिनेमा हॉल के में 19 साल की एक लड़की से बलात्‍कार का मामला सामने आया है. खबर के मुताबिक आरोपी से लड़की की दोस्‍ती सोशल मीड‍िया पर हुई थी. 

आठ महीने की बच्‍ची से रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की, दिये ये आदेश

पीड़‍ित महिला की दोस्‍ती 23 साल के कंदकतला भ‍िक्षापति से दो महीने पहले फेसबुक पर हुई थी. दोनों ने सोमवार को प्रशांत थ‍िएटर में फिल्‍म पद्मावत देखने का फैसला क‍िया. 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 25 साल के सुरक्षा गार्ड ने 63 वर्षीय विधवा से किया रेप

पुलिस के मुताबकि, 'थ‍िएटर में बहुत कम लोग मौजूद थे और उनके आस-पास कोई भी नहीं बैठा था. आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया.' 

नाबालिग बेटी से बार-बार बलात्कार करने के दोषी 'हैवान' बाप को आजीवन कारावास की सजा

पुल‍िस अफसर के मुताबिक पीड़‍ित लड़की के प्राइवट पार्ट में गंभीर चोटें आईं हैं और उसका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, आरोपी मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस का कहना है कि आरोपी के ख‍िलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही थ‍िएटर मालिके के ऊपर अनदेखी करने के आरोप में कार्रवाई की जा रही है.

Video: दिल्ली में डर के साये में लड़कियां
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Cinema Hall
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com