विज्ञापन

दूसरे 'राहुल द्रविड़' बनेंगे यशस्वी? बल्ले के बाद ग्लव्स से कमाल की तैयारी!

सिद्धेश लाड ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है यशस्वी विकेटकीपिंग के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं.

दूसरे 'राहुल द्रविड़' बनेंगे यशस्वी? बल्ले के बाद ग्लव्स से कमाल की तैयारी!
विकेटकीपिंग स्किल्स पर ध्यान दे रहे हैं यशस्वी जायसवाल

कभी आपने सोचा है कि भारतीय टीम के होनहार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते हैं? क्योंकि आज तक आपने उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए देखा ही नहीं है. इसलिए आप उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए कल्पना भी नहीं करते हैं. मगर 24 वर्षीय बल्लेबाज ने सबको चौंकाने का फैसला ले लिया है. वह पेशेवर विकेटकीपर बनने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. जिसकी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां वह विकेट के पीछे मुस्तैदी से तैनात नजर आ रहे हैं.  

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड का बड़ा बयान 

रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई की अगुवाई करने के लिए तैयार सिद्धेश लाड ने यशस्वी जायसवाल के विकेटकीपिंग पर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है यशस्वी विकेटकीपिंग के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा यशस्वी जायसवाल अभ्यास के दौरान विकेटकीपिंग कर रहे हैं. वह अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स को काफी बेहतर बना रहे हैं. हो सकता है भविष्य में आप उन्हें मुंबई और भारत के लिए विकेटकीपिंग करते हुए देख सकते हैं. 

राहुल द्रविड़ की राह पर यशस्वी जायसवाल

आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल की तरह ही राहुल द्रविड़ भी मुख्य रूप से बल्लेबाज थे. वह नियमित या जन्मजात विकेटकीपर नहीं थे. मगर बाद में उन्होंने विकेटकीपिंग के लिए कठिन परिश्रम किया. जिसका भारतीय टीम को काफी फायदा भी हुआ. उन्होंने कई सारे मुकाबलों में विकेटकीपर के तौर पर हिस्सा लिया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. 

द्रविड़ की तरह ही यशस्वी जायसवाल भी सबको चौंकाने के लिए अब तैयार हैं. वह विकेट के पीछे कठिन परिश्रम कर रहे हैं. अगर उनका प्रदर्शन यहां ठीक-ठाक रहा तो वह जल्द ही विकेट के पीछे दस्तानों की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं. 

यशस्वी जायसवाल का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

खबर लिखे जाने तक यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 31 टेस्ट, छह वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से टेस्ट की 57 पारियों में 47.49 की औसत से 2612, वनडे की छह पारियों में 71.25 की औसत से 285 और टी20 की 22 पारियों में 36.15 की औसत से 723 रन निकले हैं. 

यह भी पढ़ें- जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने आखिर क्यों पंजाब किंग्स को दिया 440 वोल्ट का झटका? वजह आ गई सामने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com