विज्ञापन

फील्डिंग करते-करते ऑटोग्राफ, फैन ने कहा- बच्चे को गोद में लो, यश ठाकुर ने प्यार से समझाया, वीडियो हो गया वायरल

यश ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैच के दौरान फील्डिंग करते समय एक फैन ने उन्हें अपना बच्चा गोद में लेने को कहा. हालांकि, यश ने नियमों और मैच की स्थिति का हवाला देते हुए बेहद समझदारी और विनम्रता से हालात संभाल लिया.

फील्डिंग करते-करते ऑटोग्राफ, फैन ने कहा- बच्चे को गोद में लो, यश ठाकुर ने प्यार से समझाया, वीडियो हो गया वायरल
फैन ने यश ठाकुर से की अजीबोगरीब मांग

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज यश ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां वह मुकाबले के दौरान ही सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए दर्शकों को ऑटोग्राफ देते हुए हुए नजर आ रहे हैं. यहां तक तो सबकुछ ठीक था. मगर इसी दौरान दर्शक दीर्घा में मौजूद एक फैन ने अपने छोटे बच्चे को उनकी तरफ बढ़ा दिया. वह चाहता था कि ठाकुर उसे अपने हाथ में लें जिससे उसका और उसके बच्चे का दिन यागदार बन जाएं. मगर ये मुमकिन नहीं था. क्योंकि ठाकुर उस दौरान मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रहे थे और नियमों से बंधे हुए थे. हालांकि, यहां युवा तेज गेंदबाज ने काफी समझदारी से स्थिति को संभाला. उन्होंने प्यार से मैच की स्थिति के बारे में बताया. जिसे सुन फैन भी सहमत नजर आए. 

डेब्यू वनडे में यश ठाकुर ने की शानदार गेंदबाजी 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पांचवां मुकाबला यश ठाकुर के क्रिकेट करियर का पहला वनडे मुकाबला रहा. डेब्यू मुकाबले में उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच उन्हें सफलता तो मात्र एक लगी. मगर मैदान में वह काफी किफायती रहे. टीम के लिए उन्होंने 3.80 की इकॉनमी से 38 रन खर्च किए. वनडे में ठाकुर के जो पहले शिकार बने. वह चौथे क्रम के बल्लेबाज डीन फॉक्सक्रॉफ्ट थे. फॉक्सक्रॉफ्ट को उन्होंने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यश ठाकुर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

यश ठाकुर ने भारत की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल एक वनडे और चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको वनडे की एक पारी में एक और टी20 की तीन पारियों में 18.40 की औसत से पांच सफलता हाथ लगी है. 

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर बोले- मोहित में दिखा धोनी! 'आइसमैन' की तरह खेला, 2011 वर्ल्ड कप फाइनल वाला पल याद आ गया


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Yash Ravisingh Thakur, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com