फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Urvashi Rautela Video Viral) हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस कॉलेज फेस्ट में शामिल होती हैं लेकिन वहां पहुंते ही कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र क्रिकेटर 'ऋषभ-ऋषभ' कहकर चिल्लाने लग जाते हैं.. वहीं, कॉलेज स्टूडेंट के द्वारा ऐसे स्वागत को भांपकर उर्वशी इसपर ज्यादा रिएक्ट नहीं करती हैं और अपने काम में लगी रहती है. इस वीडियो को high.br0 नामक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जैसे ही पोस्ट किया है वैसे ही वायरल हो गया है. अबतक इस वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लाइक एक घंटे में मिल गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि इस समय ऋषभ (Rishabh Pant) साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. टी-20 सीरीज में भारत को दोनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली टी-20 में भारत को साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया था तो वहीं कटक टी-20 में साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से जीत मिली थी.
अब सीरीज का तीसरा टी20 मैच विशाखापट्नम में खेला जाने वाला है. तीसरे टी-20 मैच को हर हाल में भारत को जीतना होगा. पंत की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.
खासकर दूसरे टी-20 में भारत की पारी के दौरान अक्षर पटेल को कार्तिक से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था, जिसको लेकर काफी बवाल मचा था. पूर्व दिग्गज गावस्कर ने भी पंत की रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं