विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2017

वीरेंद्र सहवाग से मिले टिप्‍स काम आएंगे, IPL में बल्‍लेबाजी को लेकर विश्‍वास से भरे हैं ऋद्धिमान साहा

वीरेंद्र सहवाग से मिले टिप्‍स काम आएंगे, IPL में बल्‍लेबाजी को लेकर विश्‍वास से भरे हैं ऋद्धिमान साहा
किंग्‍स इलेवन पंजाब में ऋद्धिमान साहा ऑस्‍ट्रेलिया के ग्‍लेन मैक्‍सवेल की कप्‍तानी मेंं खेलेंगे (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा इन दिनों बल्‍लेबाजी में अपने प्रदर्शन को लेकर भी विश्‍वास से भरे हुए हैं. ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्‍ट सीरीज के तहत रांची में हुए टेस्‍ट में साहा ने शतक जमाया. आईपीएल में अपनी टीम किंग्‍स इलेवन के लिए भी साहा कई जोरदार पारियां खेल चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद विश्वास से भरे साहा किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिकेट संचालन प्रमुख वीरेंद्र सहवाग से ‘बहुमूल्य टिप्स’ मिलने के बाद आईपीएल के लिए कमर कस चुके हैं.

साहा ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि वीरू भाई से मिले टिप्स के बाद पिछली बार की तुलना में मेरे लिए सत्र काफी अच्छा रहेगा. भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जगह बनाने से बाद से उन्होंने मेरी काफी मदद की है. सभी प्रारूपों में बल्लेबाजी करते हुए मैंने सकारात्मकता लाने की कोशिश की है.’ घरेलू टेस्ट सत्र में 44 से अधिक की औसत से 441 रन बनाने वाले साहा ने उम्मीद जताई कि वह आईपीएल में कुछ अच्छी पारियां खेलेंगे. साहा ने कहा, ‘बेशक अगर आपने टेस्ट क्रिकेट में स्तरीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है तो आप यह आत्मवश्विास टी20 में भी लाना चाहते हो. इसके बावजूद, आखिरकार मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करना मायने रखता है.’ मुरली विजय की अनुपस्थिति का टीम को नुकसान होना क्योंकि आईपीएल में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं.

टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने कहा, ‘हम विजय के टीम में नहीं होने पर आंसू बहाते हुए रह सकते. हर खिलाड़ी को प्रदर्शन करना होगा. यह सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है कि इस बार किंग्स इलेवन की टीम खिताब की दावेदार हो.’ तीन सत्र ग्लेन मैक्सवेल के साथ खेलने के बाद साहा अब उनकी कप्तानी में खेलेंगे. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के मैक्‍सवेल के कुछ मैचों में कप्तानी करने के बाद ही वह उनकी नेतृत्व क्षमता का आकलन कर पाएंगे. (भाषा से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wriddhiman Saha, Virender Sehwag, IPL, Kings XI Punjab, Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com