आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा था. टूर्नामेंट के दौरान वह सबसे तेज रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे थे. जिसके लिए उन्हें सुपर स्ट्राइकर के अवॉर्ड से नवाजा गया था. इनाम के तौर पर उन्हें टाटा कंपनी की तरफ से सिएरा कार मिलने वाली थी. जिसकी अब डिलीवरी हो चुकी है. कंपनी ने उन्हें पीले रंग की चमचमाती कारी भेंट की है. सामने आई तस्वीरों में वहीं नहीं उनके पिता, मां, भाई भी कार के साथ नजर आ रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 237.30 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला था. उनके शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे टूर्नामेंट में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर उभरे थे. आरआर की तरफ से उन्होंने कुल 16 मुकाबलों में हिस्सा लिया था. इस बीच वह 16 पारियों में 48.50 की औसत से 776 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा था.

आईपीएल 2026 में वैभव ने लगाए थे 72 छक्के और 63 चौके
आईपीएल 2026 के दौरान वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को कुल 72 छक्के और 63 चौके देखने को मिले थे. टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाया था. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही थी.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
वैभव सूर्यवंशी ने खबर लिखे जाने तक आईपीएल में कुल 23 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 23 पारियों में 44.7 की औसत से 1028 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है. आईपीएल में उन्होंने 228.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- दीपक चाहर कप्तान, मानव सुथार उप-कप्तान, महिपाल, कार्तिक, मुकुल भी शामिल, SMAT के लिए राजस्थान की टीम का हुआ ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं