विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की मां ने छठ पर किया पारण, गांव वालों के साथ मनाया महापर्व

छठ महापर्व के अवसर पर वैभव सूर्यवंशी के समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान उनकी मां आरती कुमारी ने उषा अर्घ्य और पारण किया.

वैभव सूर्यवंशी की मां ने छठ पर किया पारण, गांव वालों के साथ मनाया महापर्व
वैभव सूर्यवंशी की मां ने गांव में धूमधाम से मनाया छठ का महापर्व

लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार (16 नवंबर 2026) को उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया. इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के पैतृक आवास पर भी छठ की विशेष रौनक देखने को मिली. समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड अंतर्गत मोतीपुर गांव में वैभव की मां आरती कुमारी ने सोमवार की सुबह उगते भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. छठ के अंतिम दिन सुबह से ही वैभव सूर्यवंशी के घर में उत्सवी माहौल रहा. परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा की तैयारियां कीं. इसके बाद आरती कुमारी ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर को दूध और जल से अर्घ्य दिया. अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का विधिवत समापन हुआ. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी पूजा में शामिल रहे. वैभव के भाई सहित घर के बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. रविवार (16 नवंबर 2026) की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार ने छठी मैया से मंगलकामना की. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही घर-परिवार में छठ के पारंपरिक प्रसाद का वितरण किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं.

Latest and Breaking News on NDTV

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में व्यस्त हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में व्यस्त हैं. यहां वह बिहार के टीम की अगुवाई कर रहे हैं. मुकाबले में उतरते ही उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की. वैभव T20 क्रिकेट के इतिहास में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं. उन्होंने बिहार की कमान 15 साल और 232 दिन की उम्र में संभालकर इतिहास रचा है. 

वैभव ने जैक वुकुसिक का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा 

वैभव सूर्यवंशी से पहले यह विशेष उपलब्धि क्रोएशिया के खिलाड़ी जैक वुकुसिक के नाम दर्ज थी. जिन्होंने अपनी टीम की अगुवाई 17 साल और 311 दिन की उम्र में की थी. मगर वैभव ने 15 साल और 232 दिन की उम्र में बिहार की कमान संभालकर उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बतौर कप्तान 18 रन बनाने में कामयाब रहे वैभव 

हालांकि, बतौर कप्तान वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन पहले मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा. इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 18 रन बनाकर आउट हुए. अविनाश कुमार 

यह भी पढ़ें- बिहार के लाल आकाश दीप का छठ वाला अंदाज! सिर पर प्रसाद लिए लोगों का वीडियो शेयर कर दी बधाई, NZ दौरे पर मचाएंगे धूम!


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com