विज्ञापन

बिहार के लाल आकाश दीप का छठ वाला अंदाज! सिर पर प्रसाद लिए लोगों का वीडियो शेयर कर दी बधाई, NZ दौरे पर मचाएंगे धूम!

छठ पूजा के पावन अवसर पर आकाश दीप ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, करीब 14 महीने बाद उनकी भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है और वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए पूरी तरह फिट हैं.

बिहार के लाल आकाश दीप का छठ वाला अंदाज! सिर पर प्रसाद लिए लोगों का वीडियो शेयर कर दी बधाई, NZ दौरे पर मचाएंगे धूम!
आकाश दीप ने देशवासियों को दी छठ पर्व की शुभकामनाएं

देश में आज (16 नवंबर 2026) छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. खास पर्व के मौके पर बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भी देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टेटस में छठ पूजा का एक विशेष वीडियो शेयर किया है. जहां लोग अपने सिर पर प्रसाद की सामग्री लिए हुए पुजा के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में लोगों को इस दौरान रंग-बिरंगे कपड़े में खुश देखा जा सकता है. 

करीब 14 महीने बाद आकाश दीप की भारतीय टीम में हुई है वापसी 

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आकाश दीप की भारतीय टीम में करीब 14 महीने बाद वापसी हुई है. इससे पहले उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी टेस्ट मुकाबला जुलाई 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. जिसके बाद चोट की वजह से वह करीब सात से आठ महीने तक मैदान से दूर रहे. 

आकाश दीप को पिछले कुछ समय से पीठ की चोट (लोअर बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर) की समस्या थी. मगर अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और न्यूजीलैंड दौरे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़.

यह भी पढ़ें- फील्डिंग करते-करते ऑटोग्राफ, फैन ने कहा- बच्चे को गोद में लो, यश ठाकुर ने प्यार से समझाया, वीडियो हो गया वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Akash Deep, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com