रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप सी का एक मुकाबला 18 अक्टूबर से दिल्ली और गुजरात के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है. जहां दिल्ली के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने शतक जड़ते हुए सबको अपना मुरीद बना लिया है. पारी का आगाज करते हुए 25 वर्षीय बल्लेबाज ने 125 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो कि उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का पहला शतक भी है. पहले दिन के टी तक वह 156 गेंद में 80.12 की स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाकर नाबाद हैं. इस बीच उनके बल्ले से 18 चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले हैं.
प्रियांश आर्य का घरेलू क्रिकेट करियर
प्रियांश आर्य ने घरेलू क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक कुल तीन फर्स्ट क्लास, 21 लिस्ट 'ए' और 59 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से फर्स्ट क्लास की चार पारियों में 256, लिस्ट 'ए' की 21 पारियों में 35.40 की औसत से 708 और टी20 की 59 पारियों में 29.01 की औसत से 1683 रन निकले हैं.
प्रियांश आर्य का आईपीएल करियर
देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में वह पंजाब किंग्स की तरफ से शिरकत करते हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां कुल 30 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. जहां वह 30 पारियों में 27.97 की औसत से 839 रन बनाने में कामयाब हुए हैं.
इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रमियों को एक शतक और पांच अर्धशतक देखने को मिले हैं. 103 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. प्रियांश आर्य ने आईपीएल में अबतक 192.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है.
यह भी पढ़ें- कौन हैं श्रेयस अय्यर की इकलौती बहन श्रेष्ठा? फिल्मों में कर चुकी हैं काम, जानें क्या करती हैं और कितनी है कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं