विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

इस वजह से मोहम्मद शमी पत्नी हसीन जहां के साथ समझौता करने को हुए राजी

विवाद में शमी का नाम आने के बाद शमी को करीब आठ से दस करोड़ रुपये का नुकसान होता दिखाई पड़ रहा था

इस वजह से मोहम्मद शमी पत्नी हसीन जहां के साथ समझौता करने को हुए राजी
मोहम्मद शमी पत्नी हसीन जहां के साथ
  • शमी को आई समझदारी!
  • 'इन दोनों' ने बनाया शमी पर दबाव
  • बातचीत के लिए कोलकाता भी जाने को तैयार-शमी
नई दिल्ली: पत्नी हसीन जहां द्वारा पुलिस में कई धाराओं के तहत दर्ज कराई गई शिकायत और मामला सार्वजनिक रूप से मीडिया में आने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी अब बैकफुट पर आते दिखाई पड़ रहे हैं. शमी ने कहा है कि वह पत्नी हसीन जहां के साथ समझौता करने को राजी हैं. 

आपको एक बार फिर से ध्यान दिला दें कि इस तेज गेंदबाज के खिलाफ पत्नी हसीन जहां ने धारा 307 (हत्या की कोशिश का आरोप), 498 ए (घरेलू हिंसा), 506 (आपराधिक धमकी), 328 (जहर के जरिए नुकसान पहुंचाना), 34 (कई लोगों द्वारा किसी अपराध को अंजाम देने के लिए साझा साजिश) और 376 (बलात्कार) की धाराओं सहित कुल सात मामले शमी के खिलाफ दर्ज कराए हैं. शनिवार को ही हसीन ने कोलाकता स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय जाकर पुलिस को मामले से जुड़े सारे सबूत सौंपे. साथ ही, उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया.

बहरहाल अब शमी ने कहा है कि अगर यह मामला बातचीत के जरिए सुलझ सकता है, तो इससे बेहतर दूसरी बात कोई और नहीं है. इस तेज गेंदबाज ने यह भी कहा कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए कोलकाता भी जाने को तैयार हैं. केवल मामले का निपटान ही हम दोनों और हमारी बेटी के लिए बेहतर होगा. 

यह भी पढ़ें : चीयर गर्ल से मिसेज मोहम्मद शमीं बन गईं हसीन जहां, पहला पति टॉफियां बेचता रह गया!

शमी ने कहा कि वह अपनी बेटी आयरा की भलाई के लिए हसीन के साथ मामला खत्म करने को राजी हैं. उन्होंने कि हसीन जब भी चाहेगी, वह उससे बातचीत करने के लिए कोलकाता जाऊंगा. मैं उससे बात करने के लिए तैयार हूं. ध्यान दिला दें कि इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने शमी को सालना अनुबंध प्रदान नहीं किया था, तो वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स प्रबंधन भी उनके बारे में कोई निर्णय लेने के लिए बोर्ड से कानूनी सलाह के जवाब की बाट जोह रहा था. अब इन्हीं दोनों के असर ने शमी पर दबाव बनाया है. 

VIDEO : सेंचुरियन टेस्ट के शतकवीर बल्लेबाज विराट कोहली
सूत्रों की मानें, तो बीसीसीआई के दबाव में दिल्ली डेयर डेविल्स के अधिकारियों द्वारा शमी को बोर्ड का संदेश पहुंचाने और समझाने के बाद इस तेज गेंदबाज ने अपने रुख में बदलाव का फैसला किया है. ऐसी उम्मीद थी बोर्ड शमी को ए+ अनुबंध देता, तो वहीं दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ शमी का तीन करोड़ का करार है. जाहिर है कि अगर शमी के साथ कुछ गलत होता है, तो उन्हें इस मोटी कमाई से तो हाथ धोना पड़ ही सकता है, तो वहीं उनका करियर भी असामयिक रूप से खत्म हो सकता है. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohamamd Shami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com