विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2017

टीम इंडिया ने होल्कर स्टेडियम में अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा

ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने होल्कर स्टेडियम में 'अजेय' रहने का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा.

टीम इंडिया ने होल्कर स्टेडियम में अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा
होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचों में जीत दर्ज की है.
  • होल्कर स्टेडियम टीम इंडिया के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है
  • भारत ने इस मैदान पर कोई भी मैच नहीं गंवाया है
  • होल्कर स्टेडियम में 15 अप्रैल 2006 को पहला मैच खेला गया था
इंदौर: ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने होल्कर स्टेडियम में 'अजेय' रहने का रिकॉर्ड भी बरकरार रखा. यह इस मैदान पर एकदिवसीय मैचों के प्रारूप में टीम इंडिया की लगातार 5वीं जीत है.

यह भी पढ़ें : INDvsAUS : इंदौर वनडे में हार्दिक पंड्या से हार गए ऑस्ट्रेलियाई, सीरीज गंवाई

टीम इंडिया के लिए बेहद भाग्यशाली है यह मैदान
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ का करीब 28,500 दर्शकों की क्षमता वाला होल्कर स्टेडियम भारतीय टीम के लिए बेहद भाग्यशाली रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज खेले गए इस मैच के अलावा इस स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 और वेस्टइंडीज एवं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 वनडे मैच खेला है. इन चारों मुकाबलों में भी मेजबान टीम ने जीत दर्ज की है. यह भी कमाल का संयोग है कि चारों मुकाबलों में भारत ने टॉस भी जीता था. 

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा बने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के नए सिक्सर किंग, पिछले 5 वर्ष में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

​3-0 से नाम की सीरीज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हालांकि टॉस गंवाया, लेकिन मेजबान टीम ने आखिरकार मैच जीत लिया और इसके साथ ही 3-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली. होल्कर स्टेडियम के इतिहास का पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 15 अप्रैल 2006 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था.

यह भी पढ़ें : IND Vs AUS: मनीष पांडे ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा बेहतरीन कैच, देखें VIDEO  

VIDEO: जानें... भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले हाईस्कोरिंग क्यों रहते हैं ?

एकमात्र टेस्ट में न्यूजीलैंड को दी थी शिकस्त
होल्कर स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में भारत ने 11 अक्तूबर 2016 को न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया था. इसके साथ ही सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' किया था. यह मुकाबला इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के इतिहास का पहला टेस्ट मैच था जो भारत की जीत के कारण स्थानीय दर्शकों के लिये खासतौर पर यादगार बन गया था. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holkar Cricket Stadium Indore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com