विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

SL vs ENG: इंग्लैंड टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

SL vs ENG: इंग्लैंड टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहली बार दोनों पारियों में कुछ ऐसा हुआ जिसके टेस्ट क्रिकेट के इतिहास को बदल कर रख दिया है.

SL vs ENG: इंग्लैंड टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
SL vs ENG: इंग्लैंड टीम ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
  • इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रचा इतिहास
  • 144 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
  • दोनों पारियों में टीम एक ही तरह से हुई आउट

SL vs ENG: इंग्लैंड के स्पिनरों जैक लीच (Jack Leach) और डॉम बेस (Dom Bess) ने 4-.चार विकेट लिये और कप्तान जो रूट (Joe Root) ने लगातार गेंदों पर विकेट लेकर श्रीलंका की पारी का अंत 126 रनों पर कर दिया.. इस तरह से सभी 10 विकेट स्पिनरों ने लिये. श्रीलंका की तरफ से लेसिथ एम्बुलडेनिया ने 42 गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन बनाये. रूट ने उन्हें जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों कैच कराने के बाद असिता फर्नांडो को बोल्ड किया. इंग्लैंड ने सोमवार को यहां श्रीलंका को दूसरी पारी में 126 रन पर आउट करके दूसरा टेस्ट मैच जीतकर दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने की संभावनाएं मजबूत कर दी. श्रीलंका की तरफ से लेसिथ एम्बुलडेनिया ने 42 गेंदों पर सर्वाधिक 40 रन बनाये. रूट ने उन्हें जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों कैच कराने के बाद असिता फर्नांडो को बोल्ड किया. एम्बुलडेनिया ने इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी में 137 रन देकर सात विकेट लिये थे. इंग्लैंड के स्पिनरों ने जो कमाल किया है वो असाधारण है.

Syed Mushtaq Ali T20: युवाओं के पास नीलामी से पहले प्रभावित करने का आखिरी मौका, इन पर रहेगी निगाह

144 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी टीम के सारे विकेट एक ही तरीके से गिरे हैं. बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका की पहली पारी में सभी विकेट चटकाए थे. तो वहीं अब दूसरी पारी में श्रीलंका के सभी विकेट स्पिनरों ने चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा पहली बार हुआ है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहले कभी भी नहीं हुआ था. साल 1876 में टेस्ट क्रिकेट के शुरूआत हुई थी, उसके बाद ऐसा अनोखा रिकॉर्ड पहले कभी नहीं बना था. श्रीलंका की दूसरी पारी में ही इंग्लैंड ने चार ओवर बाद ही स्पिन आक्रमण लगा दिया था.

SL vs ENG: चंदीमल को जो रूट बोले- 'कम ऑन चंदी, अपनी विकेट फेंको', फिर बल्लेबाज हो गया आउट...देखें Video

श्रीलंका की पहली पारी में 6 विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए
श्रीलंका की पहली पारी 381 रन पर ऑलआउट हो गई थी. जिसमें एंडरसन ने कमाल करते हुए 6 विकेट लिए तो वहीं 3 विकेट मार्क वुड ने लिए थे. इसके अलावा एक विकेट सैम कुरेन को मिला था. इसके बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने आई तो श्रीलंका के लेसिथ एम्बुलडेनिया ने 137 रन देकर सात विकेट लिये थे. (इनपुट भाषा से)

VIDEO: ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sri Lanka, England, Sri Lanka Vs England 01/22/2021 Slen01222021199338, Matthew Jack Leach, Dominic Mark Bess, Joseph Edward Root, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com