श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को बुधवार को सूचित किया कि बोर्ड देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण आगामी एशिया कप टी20 टूर्नामेंट की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं है. मौजूदा संकट के कारण एसएलसी ने हाल में लंका प्रीमियर लीग (LPL) के तीसरे सत्र को भी स्थगित कर दिया था.
एसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘श्रीलंका क्रिकेट ने सूचित किया है कि उनके देश में मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के कारण, विशेषकर जब विदेशी विनिमय का सवाल हो तो उनके लिए देश में छह टीमों की इस बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करना आदर्श स्थिति नहीं है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
* Photos में देखें बेन स्टोक्स का आखिरी ODI मैच, स्टार ऑलराउंडर की विदाई में इमोशनल हुए खिलाड़ी
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
अधिकारी ने कहा कि एसएलसी अधिकारियों ने सूचित किया है कि वे टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई या किसी अन्य देश में करना चाहेंगे. अधिकारी ने कहा कि एशिया कप का आयोजन आस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले अगस्त-सितंबर में होना है और ऐसे में एसीसी के अगले कुछ दिनों में घोषणा करने की संभावना है. अधिकारी ने कहा, ‘‘यूएई अंतिम वैकल्पिक स्थल नहीं है, कोई और देश भी हो सकता है, भारत भी क्योंकि एसीसी और श्रीलंका क्रिकेट को पहले प्रतियोगिता के आयोजन की अंतिम स्वीकृति के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात करनी होगी.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं