विज्ञापन

बल्लेबाजी में कौन रहा हीट, कौन रहा फ्लॉप? सैमसन, तिलक, 'सरंपच साहब' और किशन ने तो लूट ली महफिल

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन, तिलक वर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर का धमाका देखने को मिला. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए.

बल्लेबाजी में कौन रहा हीट, कौन रहा फ्लॉप? सैमसन, तिलक, 'सरंपच साहब' और किशन ने तो लूट ली महफिल
रांची में भारतीय बल्लेबाजों ने किया धमाका

वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची में बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन का एक अलग ही रूप देखने को मिला. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 41 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 200.00 की स्ट्राइक रेट से 82 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से नौ चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. सैमसन ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में वाइस कैप्टन तिलक वर्मा का बल्ला भी खूब चला. उन्होंने छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी खेली. 'लोकल ब्वॉय' ईशान किशन ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 195.45 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों का योगदान दिया. फैंस के बीच 'सरंपच साहब' नाम से मशहूर कैप्टन श्रेयस अय्यर पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में 40 रन बनाने में कामयाब रहे. नमन धीर एक गेंद में चार बनाकर नाबाद रहे. 

अभिषेक और शिवम दुबे रहे फ्लॉप 

दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में जहां संजू सैमसन, कैप्टन श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का बल्ला खूब चला. वहीं अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे कुछ खास जलवा दिखाने में नाकामयाब रहे. अभिषेक ने पारी का आगाज करते हुए 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 20 रन ही बना पाए. वहीं बल्लेबाजी में उपरीक्रम पर प्रमोट किए गए दुबे ने कुल 10 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह केवल सात रनों का ही योगदान दे पाए. 

रोस्टन चेज ने चटकाए सबसे ज्यादा तीन विकेट

वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज रोस्टन चेज रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 24 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा शमार स्प्रिंगर के खाते में दो विकेट आए. अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ और रोवमन पॉवेल को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. 

यह भी पढ़ें- 21 गेंद और फिफ्टी! संजू सैमसन ने कर दिया कमाल, विराट कोहली वाला कारनामा कर पूरी दुनिया को चौंकाया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com