Sanju Samson: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने आखिरी टी 20 मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Century) के धमाकेदार शतक की बदौलत 212 रन बनाये लेकिन अफगानिस्तान ने 212 रन बनाकर इस मुकाबले को टाई कर दिया और फिर सुपर ओवर के द्वारा मैच का रिजल्ट आया. इससे पहले रोहित ने 69 गेंद में 11 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन बनाये. वहीं रिंकू ने 39 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल थे. दोनों ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 190 रन बनाये.
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर चार विकेट 22 रन पर गंवा दिये थे. इसके बाद रोहित और रिंकू ने शुरूआत में संभलकर खेलते हुए पारी को संभाला और फिर हाथ खोलने शुरू किये. भारत और अफगानिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि दो सुपर ओवर करने पड़े क्योंकि पहला सुपर ओवर भी टाई रहा था, पहले सुपर ओवर में मुकेश कुमार गेंदबाजी करने आये जिसमें अफगानिस्तान ने एक विकेट पर 16 रन बनाये.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
Sanju Samson utilising his chances in International cricket pic.twitter.com/LZolqrQyuD
— Ritik (@retiredICTian2) January 17, 2024
संजू क्यों हो गए गुस्से का शिकार
कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला एक समय में बहुत गलत दिख रहा था जब टीम ने 22 रन के भीतर 4 विकेट गवां दिए थे, संजू सैमसन को आखिरी टी 20 में प्लेइंग 11 में मौका मिला था लेकिन संजू (Sanju Samson Duck in 3rd T20 vs AFG) इस मौके का भी फायदा नहीं उठा पाए और शून्य (0) पर पवेलियन लौट गए. भारत ने रोहित के दो छक्कों से एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिये और स्कोर फिर टाई हो गया. इससे फिर दूसरा सुपर ओवर खेला गया. इसमें रोहित पांचवीं गेंद पर रिटायर्ड हो गये थे. दूसरे सुपर ओवर में भारतीय टीम ने रोहित के एक छक्के और एक चौके से पांच गेंद में दो विकेट गंवाकर 11 रन बनाये. इसमें रोहित रन आउट हुए और फरीद अहमद ने रिंकू सिंह को आउट किया.
रिंकू का विकेट गिरने के बाद संजू को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया क्योंकि वह किसी तेज़ हीटर की जरूरत थी जो पलक झपकते गेंद को बॉउंड्री से बाहर भेजने की ताकत रखता हो लेकिन संजू जब क्रीज़ पर आये अब 2 गेंदे बची हुई थी लेकिन संजू क़ैस अहमद की गेंद पर बल्ला तो चलाये लेकिन गेंद उनके बल्ले से दूर रही फिर भी संजू रन चुराने के लिखे दौर पड़े और रन आउट हो गए जिसको लेकर फैंस एक्स पर अपनी नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं. इसके बाद रवि बिश्नोई दूसरा सुपर करने उतरे और उनकी तीन गेंद में अफगानिस्तान ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिये जिससे भारत मैच जीत गया.
Sanju Samson😭 pic.twitter.com/8qkXitCmp3
— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) January 17, 2024
Sanju Samson bhai samjha kro 😭 pic.twitter.com/p9LEC1vp0N
— Wellu (@Wellutwt) January 17, 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं