क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का आगाज हो चुका है. रांची में विपक्षी टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. जिसके बाद मन में एक सवाल उठता है कि आखिर क्यों होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही निर्णय लिया. अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब खुद होप ने दिया है. टॉस के बाद उन्होंने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. इस दौरान हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम उन पर दबाव बनाएं. भारत में खासकर दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. मुकाबले के दौरान हमारा प्रयास रहेगा कि हम उन्हें अधिक मौके प्रदान नहीं करें. टीम में एक बदलाव हुआ है. फोर्ड बाहर हैं और गुडाकेश मोती की वापसी हुई है.'
वहीं टॉस गंवाने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हम भी पहले गेंदबाजी करना ही चाहते थे. यहां ओस ज्यादा पड़ रही है. आशा करते हैं कि दूसरी पारी में भी ऐसी ही परिस्थिति रहेगी. हालांकि, यहां कि परिस्थितियों में हमें खुद को जल्द से जल्द ढलना होगा. हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'
🚨 Toss 🚨 West Indies have won the toss and elected to field first in Ranchi. Updates ▶️ https://t.co/mZlyaWZsoe #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/0KxGk6XkDf
— BCCI (@BCCI) October 9, 2026
दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
भारत: 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 ईशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 5 तिलक वर्मा, 6 शिवम दुबे, 7 अक्षर पटेल, 8 नमन धीर, 9 कुलदीप यादव, 10 अर्शदीप सिंह और 11 मयंक यादव.
वेस्टइंडीज: 1 शाई होप (कप्तान), 2 कामिल पूरन, 3 शिमरॉन हेटमायर, 4 रोवमैन पॉवेल, 5 शेरफेन रदरफोर्ड, 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 रोस्टन चेज, 8 शमर स्प्रिंगर, 9 अकील हुसैन, 10 शमार जोसेफ और 11 गुडाकेश मोती.
यह भी पढ़ें- पापा ने पाकिस्तान के छुड़ाए खूब पसीने, अब बेटों की बारी! कब होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला? तारीख कर लें नोट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं