Rohit Sharma viral video: रोहित शर्मा (Rohit Sharma in IPL Viral video) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो कैमरामैन ने माइक बंद करने की अपील कर रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन भी आ रहे हैं. दरअसल, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अपने पुराने साथी धवल कुलकर्णी के साथ चिल होकर बात कर रहे थे. ऐसे में कैमरामैन ने उनका वीडियो लेना शुरू कर दिया. रोहित को यह पसंद नहीं आया और अपने ही अंदाज में कैमरामैन की क्लास लगाने लगे. रोहित ने हाथ जोड़कर कैमरामैन से अपील की और कहा कि, "भाई ऑडियो बंद करो, एक वीडियो ने मेरा वाट लगा दिया". सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Rohit Sharma का एक और वीडियो वायरल है...#RohitSharma #MumbaiIndians #HardikPandya #MIvsLSG#IPl #RCBvsCSK pic.twitter.com/AXafZUbvDd
— Pankaj Mishra 🇮🇳 (@pankajplmishra) May 17, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि कुछ दिन पहले भी रोहित का एक वीडियो सामने आया था जिसमें रोहित केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर से बात कर रहे थे. उस बातचीत का ऑडियो भी सामने आया था जिसके कारण ये कयास लगने लगे थे कि रोहित अगले साल मुंबई इंडियंस की ओर से नहीं खेलेंगे. रोहित और मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
ये भी पढ़े- पैट कमिंस- शाहीन अफरीदी नहीं, बल्कि इस गेंदबाज का सामना करना सबसे मुश्किल, रोहित शर्मा ने बताया
ये भी पढ़े- बुमराह नहीं बल्कि इस गेंदबाज को खेलना सबसे मुश्किल, बाबर आजम ने बताया
वहीं, लखनऊ ने मुंबई को पिछले मैच में 18 रन से हरा दिया. मैच में रोहित ने 78 रन 38 गेंद पर 68 रन की पारी खेली थी जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा नमन धीर ने 28 गेंद पर 62 रन बनाकर धमाका किया था. अपनी पारी में धीर ने 5 छक्के और 5 चौके लगाए थे. हालांकि मुंबई को अपने आखिरी लीग मैच में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी थी.
लखनऊ ने 6 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें केएल राहुल ने 55 और पूरन ने 29 गेंद पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली थी. निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. बता दें कि जीत के बाद भी लखनऊ प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं