Rishabh Pant Car Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कार का सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास डिवाइडर से टकरा गई. बीसीसीआई सचिव (BCCI Secretary) जय शाह (Jay Shah) ने ऋषभ पंत के लिए ट्वीट (Tweet) कर चिंता जाहिर की है. ट्वीट करते हुए जय शाह ने लिखा - "मेरे विचार और प्रार्थना ऋषभ पंत के साथ हैं क्योंकि वह ठीक होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की है. ऋषभ की हालत स्थिर है और उसका स्कैन चल रहा है. हम उनपर करीब से नजर रख रहे हैं और उसे हर संभव सहायता मुहैया कराएंगे." घायल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कथननुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई. ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. मौके पर मौजूद 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल पंत को सबसे पहले रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया जिसके बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया है.
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के एक्सीडेंट के बाद से सोशल मीडिया (Social Media) पर लगातार तस्वीरें साझा की जा रही हैं, लेकिन इस बीच ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज (Rishabh Pant Car Accident CCTV Footage) सामने आई हैं जिसमें देखा जा सकता हैं की पंत की कार कितनी रफ़्तार में रेलिंग से टकराई हैं. बता दें कि हाल ही में श्रीलंका (Ind vs Sl) दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की गई है. टी 20 टीम में विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), के एल राहुल (Kl Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को नहीं चुना गया है. लेकिन वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में भी पंत टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके घुटने में इंजरी के चलते उन्हें NCA में रिहैब के लिए भेजा गया था. श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज का आगाज़ 3 जनवरी से होने जा रहा है. वहीं वनडे सीरीज की शुरुआत 10 जनवरी से होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं