विज्ञापन

न्यूजीलैंड की घास वाली पिच देखकर चौंके रवींद्र जडेजा, बोले- इतनी घास तो मेरे घोड़े भी नहीं खाते!

रवींद्र जडेजा ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो साझा किया है. हरी-भरी पिच देखकर उन्होंने मजेदार टिप्पणी की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जडेजा आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नेट्स पर जमकर मेहनत कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड की घास वाली पिच देखकर चौंके रवींद्र जडेजा, बोले- इतनी घास तो मेरे घोड़े भी नहीं खाते!
रवींद्र जडेजा ने उड़ाया पिच का मजाक

न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं. प्रैक्टिस सेशन का उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है. जहां वह नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं. हालांकि, पहली नजर में जड्डू को पिच कुछ रास नहीं आई है. ज्यादा घास देखकर उन्होंने ऐसा कमेंट किया किया है. जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब रही है. 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'इतनी घास तो मेरे घोड़े भी नहीं खाते जितनी पिच पर है!'

फैंस के आ रहे हैं मजेदार कमेंट 

रवींद्र जडेजा के इस पोस्ट पर फैंस के मजेदार कमेंट आ रहे हैं. एक क्रिकेट प्रेमी ने अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'इस घास को सिर्फ आपकी तलवार (बल्ले) की धार ही काट सकती है, महाराज.'

वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'तलवार (बल्ले) से घास काट डालो महाराज.'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जड्डू भाई का जलवा दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है.'

रवींद्र जडेजा का टेस्ट करियर 

रवींद्र जडेजा ने भारत की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 91 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 136 पारियों में 37.81 की औसत से 4160 रन निकले हैं. जिसमें छह शतक और 28 अर्धशतक शामिल है. 

वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 171 पारियों में 25.30 की औसत से 356 सफलता प्राप्त की है. जिसमें तीन बार 10, 15 बार पांच और 17 बार चार विकेट चटकाने का कारमाना शामिल है. 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड  

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: शुभमन गिल का ऐलान, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, पंत की फिटनेस पर भी दिया साफ जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ravindrasinh Anirudhsinh Jadeja, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com