- क्लब टीम के लिए खेलने को तैयार हुए अश्विन
- इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले लाल गेंद में ढलना चाहते हैं अश्विन
- भारतीय टीम 15 जून को रवाना होगी इंग्लैंड
व्यस्त आईपीएल सत्र के बाद रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) क्लब टीम के लिये खेलने की तैयारी में जुटे हैं और भारत के इस अनुभवी स्पिनर का कहना है कि एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले लाल गेंद के क्रिकेट में खुद को ढालने के लिये उन्होंने यह फैसला लिया है. भारतीय टीम 15 जून को इंग्लैंड रवाना होगी जहां एडबस्टन में लीसेस्टरशर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलना है.
अश्विन ने टीएनसीए प्रथम श्रेणी सेमीफाइनल और फाइनल में एमआरसी ए के लिये खेलने का फैसला किया है. आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स टीम में थे जो फाइनल तक पहुंची थी. उन्होंने कहा,‘‘प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मकसद टी20 से लाल गेंद के प्रारूप में ढलना है. यह सब कार्यभार प्रबंधन की बात है. उम्र और अनुभव के साथ आप चतुर होते जाते हैं.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब पिच पर आ गया शादाब खान का 'जबरा फैन', मिला ऐसा 'गिफ्ट' कि मच गया हल्ला, देखिए मजेदार VIDEO
उन्होंने कहा,‘‘मैं वही करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं अपने खेल का मजा ले रहा हूं और इंग्लैंड में भी वही करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मैं बल्ले और गेंद से योगदान दे सकता हूं. मैं अपनी फिटनेस पुख्ता रखना चाहता हूं.''
हाल ही में भारत के लिये सर्वोच्च विकेट लेने वाले अनिल कुंबले (619 विकेट ) के बाद दूसरे गेंदबाज (442 ) बने अश्विन ने कहा,‘‘मैने अपने खेल पर बहुत मेहनत की है और मैं बहुत सोचता हूं. मैं अपने खेल से खुश हूं और बहुत आगे के लक्ष्य नहीं बनाता.''
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं