बाबर आजम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पारी के दौरान 58 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में बाबर ने 7 चौके लगाए, एक बार फिर बाबर आजम शतक लगाने से चूक गए हैं. बता दें कि बाबर आजम बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. बाबर ने टेस्ट में अबतक 41 पारी खेल चुके हैं बिना एक भी शतक के, इस मामले में नंबर 1 पर रमीज राजा हैं. जिन्होंने बिना शतक के 74 पारियां खेली थी. इसके बाद दूसरे नंबर पर यासिर हमीद हैं जिन्होंने 47 पारियां ऐसी खेली जिसमें वो शतक लगा पाए थे. तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से बाबर आजम और आसिफ मुजतबा हैं जो 41 पारी के दौरान शतक नहीं लगा पाए है. अब ये देखना है कि बाबर आजम का शतक का यह सूखा अगली पारी में खत्म होता है या नहीं.
टेस्ट शतक लगाए बिना सबसे लंबी स्ट्रीक वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
- रमीज राजा - 74 पारियां
- यासिर हमीद - 47 पारियां
- बाबर आजम - 41 पारियां
- आसिफ मुजतबा - 41 पारियां
भले ही बाबर बड़ा स्कोर नहीं कर पाए लेकिन बतौर कप्तान सभी फॉर्मेट्स में अपना 70वां 50+ स्कोर बनाने में सफल रहे हैं. ऐसा कर बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज हैं, उन्होंने ऐसा कर कप्तान के तौर पर मिस्बाह-उल-हक की बराबरी कर ली है. जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 70 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर सभी फॉर्मेट्स में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर:
- बाबर आजम: 164 पारियों में 70
- मिस्बाह-उल-हक: 189 पारियों में 70
- इंजमाम-उल-हक: 131 पारियों में 42
- इमरान खान: 186 पारियों में 38
बाबर आजम Vs शुभमन गिल: टेस्ट शतक
1 जनवरी, 2023:
- बाबर आज़म - 9 टेस्ट शतक
- शुभमन गिल - 1 टेस्ट शतक
9 नवंबर, 2026:
- शुभमन गिल - 11 टेस्ट शतक
- बाबर आजम - 9 टेस्ट शतक
पाकिस्तान प्लेइंग 11: अज़ान अवैस, मुहम्मद तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सलमान अली आगा, मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, रजाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, साकिब खान
श्रीलंका प्लेइंग -11: पसिंदु सोरियाबंदारा, लाहिरू उदारा, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सोनल दिनुशा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका
यह भी पढ़ें | नंबर 3 वसीम अकरम, विव रिचर्ड्स ने चुने दुनिया के टॉप- 3 सबसे महान गेंदबाज, बोले- 'वह GOAT हैं'
यह भी पढ़ें | दो U-19 वर्ल्ड कप, तीसरा एशिया कप..क्या PAK गेंदबाज अली रजा ICC को दे रहे हैं धोखा, उम्र को लेकर उठे सवाल
यह भी पढ़ें | रोहित फिर से मुंबई इंडियंस के कप्तान! फ्रेंचाइजी करेगी जल्द ऐलान, अब इस टीम के लिए खेलते दिखेंगे पांड्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं