विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

IND vs ENG: भारत को जीत दिलाने वाले अश्विन का मैदान पर दिखा मस्ती भरा अंदाज, जमकर ऐसे किया डांस..Video

IND vs ENG: चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया. अश्विन (R Ashwin) को उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया

IND vs ENG: भारत को जीत दिलाने वाले अश्विन का मैदान पर दिखा मस्ती भरा अंदाज, जमकर ऐसे किया डांस..Video
IND vs ENG: भारत को जीत दिलाने वाले अश्विन का मैदान पर दिखा मस्ती भरा अंदाज, जमकर ऐसे किया डांस..Video

IND vs ENG: चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया. अश्विन (R Ashwin) को उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि अश्विन ने भारत की दूसरी पारी के दौरान शानदार 104 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा इंग्लैंड की पहली पारी में 5 विकेट हॉल करने का कमाल भी कर दिखाया था. इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने 3 विकेट भी लिए. अश्विन ने अपने होम ग्राउंड में कमाल का परफॉर्मेंस कर अपने फैन्स का दिल जीत लिया. यहां तक कि मैन ऑफ द मैच मिलने के बाद स्पिनर ने स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया भी कहा. 

IND vs ENG: डेब्यू टेस्ट में 5-विकेट हॉल लेने वाले 9वें भारतीय गेंदबाज बने अक्षर पटेल, देखें पूरी लिस्ट

वहीं चेन्नई टेस्ट के चौथे दिन अश्विन का एक दूसरा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो लाइव मैच के दौरान तमिल गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. आमूमन विराट कोहली मैच के दौरान मैदान पर डांस मूव्स कर फैन्स का मनोरंजन करते हैं. ऐसा कम बार ही देखने को मिलता है जब अश्विन जैसे खिलाड़ी डांस करते मैदान पर दिखे. 

लेकिन सोशल मीडिाय पर अश्विन का डांस मूव्स वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है. भारतीय ऑफ स्पिनर तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म मास्टर के गाने पर थिरकते हुए दिख रहे हैं.बता दें कि चेन्नई में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से कमाल कर भारत को जीत दिलाने के बाद अश्विन ने कहा कि अपने घर पर (चेन्नई) में फिर से टेस्ट खेलने का मौका मिले या नहीं, मैं खुश हूं. मैं इस पल को सदा के लिए अपनी यादों में बसा लेने चाहता हूं.

Ind Vs Eng: कुलदीप यादव को 2 साल बाद टेस्ट में मिला विकेट, तो रोहित ने यूं दिया रिएक्शन..Video

अश्विन अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि वो बल्लेबजाी कोच विक्रम राठौर के साथ मिलकर इसपर काफी काम कर रहे थे. आज उसकी मेहनत का फल मुझे मिला.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Virat Kohli, India Vs England 02/13/2021 Inen02132021199340, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com