ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम और केट मिडलटन मौजूदा समय में भारत दौरे पर हैं. यहां वह तीन दिनों तक रहने वाले हैं. दौरे की शुरुआत उन्होंने आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ की है. जहां उन्होंने खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर के साथ स्ट्रीट क्रिकेट का लुत्फ उठाया है. जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
आपको बता दें कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों के जुनून को देखते हुए बल्ले और गेंद को आजमाया है. खास दौरा प्रिंस विलियम के पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अर्थशॉट प्राइज पुरस्कार समारोह के आयोजन के लिए किया गया है.
#WATCH | Maharashtra: After playing 'gully cricket', Britain's Prince William and Princess Kate with children in Mumbai. The Prince and Princess of Wales are in Mumbai for a three-day visit centred around the 2026 Earthshot Prize. https://t.co/tDAuZnulMj
— ANI (@ANI) November 16, 2026
बताया जाता है कि केट, विलियम के 10 साल की पर्यावरणीय पहल पर आधारित अर्थशॉट प्राइज परियोजना पर बेहद गर्व करती हैं. खास परियोजना का उद्देश्य पृथ्वी को संवारने और संरक्षण के लिए व्यावहारिक समाधान तलाशना है. खास परियोजना अपने मध्य चरण में है.
Mumbai, Maharashtra: The Prince of Wales, William played gully cricket with former cricketer Sachin Tendulkar https://t.co/OhAq81AlPh
— IANS (@ians_india) November 16, 2026
आर्धिक राजधानी में कल यानी कि 17 नवंबर 2026 को अर्थशॉट प्राइज पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके पश्चात वह बुधवार (18 नवंबर 2026) को राजधानी दिल्ली जाएंगे. जहां उनकी मुलाकात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली है.
So it begins… the Prince and Princess of Wales joined Sachin Tendulkar in Mumbai for a game of street cricket on their first engagement in India https://t.co/zTQEKUBPgR
— Kate Mansey (@KateMansey) November 16, 2026
प्रिंस हैरी भी सुर्खियों में आए
यहीं नहीं प्रिंस हैरी भी सुर्खियों में हैं. उन्होंने अचानक से यूक्रेन का दौरा किया है. जहां उन्होंने अपने इनविक्टस गेम्स में भाग लेने वाले घायल और बीमार सैन्य और पूर्व सैनिकों से मुलाकात की.
Royal touch to Gully cricket! Prince William joined cricket legend Sachin Tendulkar for a game of gully cricket with schoolchildren in Mumbai, with Princess Kate also joining the occasion https://t.co/MEC55EhBLU
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 16, 2026
मुंबई के बैलेर्ड एस्टेट बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में विलियम और केट का खास तरीके से स्वागत सचिन तेंदुलकर ने किया. सचिन के नाम क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं और उन्हें खेल के इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है.
सचिन तेंदुलकर अपनी फाउंडेशन के माध्यम से वंचित बच्चों के लिए खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न पहल का समर्थन करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की मां ने छठ पर किया पारण, गांव वालों के साथ मनाया महापर्व
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं