विज्ञापन

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज की चमकी किस्मत, बेन स्टोक्स वाली टीम से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को बिग बैश लीग के 16वें सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इसी के साथ रऊफ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन की तरह उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे.

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज की चमकी किस्मत, बेन स्टोक्स वाली टीम से मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
Haris Rauf
IANS

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बिग बैश लीग के 16वें सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आएंगे. हारिस रऊफ ने मेलबर्न स्टार्स के साथ पांच सीजन बिताए, जिसके बाद अब स्ट्राइकर्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है. इसी के साथ रऊफ इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन की तरह उन विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहेंगे.

रऊफ का बिग बैश में रिकॉर्ड शानदार रहा है. मेलबर्न स्टार्स के साथ खेलते हुए उन्होंने 56 विकेट चटकाए थे. इस दौरान होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए. रऊफ ने बिग बैश में एक नया अध्याय शुरू करने को लेकर खुशी जताते हुए कहा, 'मैं एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ शुरुआत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं.'

उन्होंने कहा कि, 'एडिलेड ओवल दुनिया के बेहतरीन क्रिकेट मैदानों में से एक है और मुझे वहां खेलना हमेशा पसंद रहा है. स्ट्राइकर्स के पास बेन स्टोक्स, मैट शॉर्ट और मार्क चैपमैन जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ियों से सजी एक मजबूत टीम है, इसलिए मैं उनके साथ खेलने के मौके को लेकर बहुत उत्साहित हूं.'

डेल स्टेन के चोटिल होने पर मिला मौका

हारिस रऊफ ने 9वें सीजन से बीबीएल सफर की शुरुआत की थी, जब साउथ अफ्रीकी दिग्गज डेल स्टेन के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम में आने का मौका मिला. रऊफ ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और उस सीजन में 20 विकेट लिए. इस दौरान सिडनी थंडर के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल रही. इसके बाद बीबीएल 14 में भी उन्होंने 18 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर 'गोल्डन आर्म' अवार्ड जीता.

एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच ने क्या कहा?

एडिलेड स्ट्राइकर्स के कोच टिम पेन का मानना ​​है कि हारिस रऊफ के आने से टीम को काफी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा, 'हारिस एक बेहतरीन मैच-विनर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीगों में टॉप लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया है.

एडिलेड ओवल में उन्हें गेंदबाजी करते देखना स्ट्राइकर्स के फैंस को बहुत पसंद आएगा. वह दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं और किसी भी पल मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. वह एक रोमांचक खिलाड़ी और जबरदस्त प्रतिस्पर्धी हैं, जो हमारी टीम में ढेर सारी ऊर्जा लेकर आएंगे. पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उपलब्ध रहना हमारे ऑफ-सीजन की मुख्य प्राथमिकता थी, और हमें विश्वास है कि इससे हमारी टीम को काफी फायदा मिलेगा.'

एडिलेड स्ट्राइकर्स की BBL16 टीम

एलेक्स कैरी, मार्क चैपमैन (न्यूज़ीलैंड), मैकेंजी हार्वे, थॉमस केली, लॉयड पोप, जेसन सांघा, लियाम स्कॉट, हारिस रऊफ (पाकिस्तान), मैट शॉर्ट, बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), टॉम स्ट्रैकर, हेनरी थॉर्नटन, जेर्सिस वाडिया.

यह भी पढ़ें-   VIDEO: कोच का निधन, गोल्ड जीतकर हरियाणा की बेटी ने पूरा किया सपना, घर लौटी तो स्वागत में उमड़ पड़ा गांव

यह भी पढ़ें-  'मैं इतना सुंदर नहीं हूं...', शादी के सवाल पर नवदीप सिंह ने दिया जवाब, गर्लफ्रेंड को लेकर भी किया खुलासा

यह भी पढ़ें-   कोटा जीतकर भी टीम से हो सकते हैं बाहर! ओलंपिक से पहले नए नियम ने बढ़ाई शूटर्स की टेंशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com