New Zealand vs India Live Cricket Score: क्राइस्टचर्च में शनिवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 242 पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में ठोस शुरुआत करते हुए दिन का खेल खत्म होने पर बिना नुकसान के 63 रन बना लिए हैं. और वह फिलहाल भारत से 179 रन पीछे है. टॉम लैथम 27 और टॉम ब्लंडेल 29 पर हैं. मैच का पहला दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए भी निराशाजनक रहा और पेस तिकड़ी एक भी विकेट लेने में नाकाम रही. इससे पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद भारतीय टीम पहले ही दिन अपनी पहली पारी में 242 रनों पर सिमट गई. उसके लिए पृथ्वी शॉ और चेतेश्रर पुजारा ने 54-54, जबकि हनुमा विहारी ने 55 रन बनाए. भारतीय पारी को कम स्कोर पर समेटने का काम किया जैमिसन ने, जिन्होंने पांच विकेट चटकाए. इससे पहले बारिश के कारण मैदान गीला होने के कारण मैच लगभग डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ. साथ ही भारतीय टीम ने अपनी इलेवन में दो बदलाव किए. चोटिल ईशांत शर्मा की उमेश यादव को इलेवन में शामिल किया गया, तो आर. अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को जगह दी गई. यह फैसला बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए लिया गया, लेकिन रवींद्र जडेजा बल्ले से योेगदान देने में नाकाम रहे.
New Zealand have won the toss and they will bowl first in the 2nd Test.#NZvIND pic.twitter.com/YjiGwdj8a7
— BCCI (@BCCI) February 28, 2020
चलिए यह जान लीजिए कि दूसरे टेस्ट में दोनों देशों की इलेवन क्या है:-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी,ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह
2nd Test. India XI: M Agarwal, P Shaw, C Pujara, V Kohli, A Rahane, H Vihari, R Pant, R Jadeja, U Yadav, M Shami, J Bumrah https://t.co/VTLQt4Ag49 #NZvInd
— BCCI (@BCCI) February 28, 2020
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, बेजे वैटलिंग (विकेटकीपर), कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वैगनर, कायले जैमिसन और ट्रेंट बोल्ट
2nd Test. New Zealand XI: T Latham, T Blundell, K Williamson, R Taylor, H Nicholls, BJ Watling, C de Grandhomme, K Jamieson, T Southee, N Wagner, T Boult https://t.co/VTLQt4Ag49 #NZvInd
— BCCI (@BCCI) February 28, 2020