New Zealand vs India, 1st Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की भारतीय टीम की हार के साथ शुरुआत हुई है. वेलिंगटन में हुए सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को मैच के चौथे दिन ही 10 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड की टेस्ट क्रिकेट में यह 100वीं जीत रही. इस हार के साथ ही भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है. भारतीय टीम ने मैच में चौथे दिन सोमवार को 4 विकेट पर 144 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सेशन में ही महज 191 रन बनाकर ढेर हो गई. पहली पारी की ही तरह दूसरी पारी में भी भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. 58 रन बनाने वाले ओपनर मयंक अग्रवाल टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 29 और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 25 रनों का योगदान दिया. मैच में जीत के लिए न्यूजीलैंड के सामने 9 रन का बेहद आसान लक्ष्य था जिसे टीम ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया. टॉम लॉथम 7 और टॉम ब्लंडेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने पहली पारी में 165 और दूसरी पारी में 191 रन बनाए थे, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 348 रन पर समाप्त हुई थी. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू होने के बाद भारतीय टीम की यह पहली हार है. मैच में 9 विकेट हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी मैन ऑफ द मैच रहे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
New Zealand Vs India 02/21/2020 Nzin02212020190977, New Zealand Vs India 2020, Cricket, Basin Reserve Wellington, Virat Kohli, Live Cricket Score, Live Score