विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2021

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर कट करते हुए सिंगल लिया| 10 ओवर की समाप्ति के बाद 111/1 कोलकाता|

9.6 ओवर (5 रन) वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के ऊपर से गई सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर, मिला वाइड के साथ चार रन|

9.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

9.4 ओवर (4 रन) चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|

9.3 ओवर (2 रन) ओह!!! हवा में गेंद तो गई लेकिन एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| हवा में गई फील्डर आगे की ओर भागे और डाईव भी अपने आगे की तरफ लगाया| लेकिन गेंद टप्पा कहकर हाथ में जा लगी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|

9.2 ओवर (0 रन) ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल सका|

9.1 ओवर (1 रन) आगे निकालकर बॉल को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|

8.6 ओवर (4 रन) शानदार स्लॉग स्वीप!!! चौका मिलेगा!!! कमाल की बल्लेबाज़ी त्रिपाठी द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 97/1 कोलकाता| 66 गेंदों पर 59 रनों की दरकार|

8.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.4 ओवर (0 रन) यॉर्कर डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने वहीँ पर रोका|

8.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|

8.2 ओवर (0 रन) बैकफुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हो सका|

8.1 ओवर (6 रन) छक्का!! शानदार बल्लेबाज़ी यहाँ पर राहुल त्रिपाठी के द्वारा देखने को मिल रहा है| आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में, मिला सिक्स|

7.6 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| 85/1 कोलकाता|

7.5 ओवर (4 रन) चौका!!! चीकी शॉर्ट!! अव्वल दर्जे की बल्लेबाज़ी अय्यर द्वारा यहाँ पर देखने को मिल रही है| अपनी प्रतिभा यहाँ पर दिखाते हुए| जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|

7.4 ओवर (1 रन) 1 रन, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

7.3 ओवर (4 रन) चौका! स्लॉग स्वीप किया गेंद को इस बार और फील्डर को भेदा!! गैप मिला और एक आसान सा चौका हासिल हुआ|

7.2 ओवर (0 रन) कट किया पॉइंट की तरफ जहाँ से गैप न मिल सका|

7.1 ओवर (2 रन) 2 रन, पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|

6.6 ओवर (1 रन) बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्कावयर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

6.5 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|

6.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया एक रन| पैड्स लाइन की गेंद को खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल पैड्स को लगाकर लेग साइड की ओर गई, जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन बाई के रूप में लिया|

6.3 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|

6.2 ओवर (6 रन) छक्का! आगे निकलकर बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|

6.1 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल मिला|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा!!! इसी बीच पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 63/1 कोलकाता, जीत से 93 रन दूर मॉर्गन आर्मी| फ़िलहाल क्रीज़ पर वेंकटेश अय्यर के साथ राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी कर रहे है| शुरुआत तो काफ़ी तेज़ी से दिया कोलकाता के सलामी बल्लेबाजों ने लेकिन बुमराह की गेंद पर गिल अपना विकेट दे बैठे| लेकिन अब मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि यहाँ से रन गति पर रोक लगाया जाए...

5.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन मिला| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 63/1 कोलकाता|

5.5 ओवर (1 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|

5.4 ओवर (2 रन) चिप किया इस बार ओवर कवर्स!! फील्डर उसके पीछे, सीमा रेखा से पहले रोक दिया, दो ही रन मिले|

5.4 ओवर (1 रन) वाईड!! लेग स्टम्प के बाहर पटकी हुई गेंद को पुल लगाने गए लेकिन संपर्क नहीं हुआ| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

5.3 ओवर (1 रन) ओहोहो!! कलात्मक शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को अपर कट किया और थर्ड मैन से सिंगल हासिल हुआ|

5.2 ओवर (4 रन) चौका! रैम शॉट!! फील्ड से खेल गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर जाकर गेंद को फाइन लेग फील्डर के ऊपर से खेल दिया| गैप मिला और चार रन हासिल किया|

5.1 ओवर (2 रन) क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को चिप किया मिड ऑफ़ पर| दो रन हासिल हुआ|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders, Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi, Indian Premier League 2021, Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders 09/23/2021 Mikr09232021204173, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com