Hardik Pandya IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीज़न से पहले हार्दिक पंड्या के गुजरात टाइटन्स से मुंबई इंडियंस में शामिल होने की खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी. हार्दिक पंड्या पिछले दो सीज़न में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और दोनों ही मौकों पर उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था. गुजरात ने 2021 में अपना पहला खिताब जीता और अगले साल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर उपविजेता रही. हालांकि, पंड्या (Hardik Pandya in Mumbai Indians) ने नए सीज़न से पहले एमआई - अपनी पहली टीम के साथ एक चौंकाने वाला ट्रेड पूरा किया और अब भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस घटना पर आपनी स्पष्ट बात रखी है.
एक इंटरव्यू में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami on Hardik Pandya IPL) से हार्दिक पंड्या के अब जीटी कप्तान नहीं रहने वाले पूरे 'अध्याय' के बारे में पूछा गया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
“इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन जा रहा है. आपको टीम का संतुलन देखना होगा (Shami on Hardik Pandya) हार्दिक वहां थे, उन्होंने हमारी अच्छी कप्तानी की'. वह हमें दोनों सीजन में फाइनल तक ले गए और हम एक बार जीते. लेकिन गुजरात ने हमेशा हार्दिक को साइन नहीं किया था. रुकना या चले जाना उसका निर्णय है. अब शुभमन (Shubman Gill GT Captain IPL 2024) को कप्तान बनाया गया है तो उन्हें अनुभव भी मिलेगा. किसी दिन वह भी जा सकते हैं और यह खेल का एक हिस्सा है. खिलाड़ी आते हैं और जाते हैं, ”शमी ने न्यूज 24 को बताया.
“जब आप कप्तान बनते हैं, तो अपने प्रदर्शन का ध्यान रखते हुए जिम्मेदारी संभालना महत्वपूर्ण होता है और वो जिम्मेदारी इस बार शुभमन को सौंपी गई है. उनके मन में कुछ बोझ हो सकता है, लेकिन खिलाड़ी कमोबेश वही हैं.' इसलिए उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है. आपको खिलाड़ियों को अच्छी तरह से प्रबंधित करने और अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की ज़रूरत है, ”उन्होंने कहा.
इससे पहले, शमी (Mohammed Shami Win Arjun Award), तीरंदाज ओजस प्रवीण देवताले, शीतल देवी और अदिति गोपीचंद स्वामी और पहलवान अंतिम पंघाल उन सितारों में शामिल हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं