विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2021

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का सही नाम लेने में मोहम्मद रिजवान से हो गई गड़बड़, 'नोर्टजे है या नोकिया है'-देखें Viral Video

पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस किया. रिजवान ने 2 टेस्ट मैचों में शानदार 166 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक शतक भी जमाया. पाकिस्तान ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने में कामयाबी पाई. टेस्ट सीरीज में रिजवान ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से शानदार परफॉर्मेंस किया

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का सही नाम लेने में मोहम्मद रिजवान से हो गई गड़बड़, 'नोर्टजे है या नोकिया है'-देखें Viral Video
'नोर्टजे है या नोकिया है'-दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का सही नाम लेने में मोहम्मद रिजवान से हो गई गड़बड़- देखें Viral Video

पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार परफॉर्मेंस किया. रिजवान ने 2 टेस्ट मैचों में शानदार 166 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक शतक भी जमाया. पाकिस्तान ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने में कामयाबी पाई. टेस्ट सीरीज में रिजवान ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से शानदार परफॉर्मेंस किया. उनके परफॉर्मेंस की तारीफ हर कोई कर रहा है. एक तरफ जहां मोहम्मद रिजवान ने क्रिकेट के मैदान पर बेहतरीन परफॉर्मेंस कर सुर्खियां बटोरी तो वहीं दूसरी ओर क्रिकेट फैन्स के बीच उनका एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एनरिक नोर्टजे और जॉर्ज लिंडे (Anrich Nortje and George Linde) के नामों का गलत उच्चारण करते हुए देखे जा रहे हैं.

IPL Auction 2021: इन चार भारतीय क्रिकेटरों की आईपीएल नीलामी से पहले हो रही सबसे ज्यादा चर्चा

दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें रिजवान दोनों प्लेयर्स के नाम को सही से नहीं बोल पाते हैं. लेकिन रिजवान जिस तरह से नोर्टजे और जॉर्ज लिंडे का गलत नाम बोलते हैं उसे सुनकर फैन्स लोटपोट हो रहे हैं.  वीडियों में रिजवान कहते हैं "हसन भाई ने 5 आउट लिए, उनका जो 'नोर्टजे है या नोकिया' है, जो भी है उसने भी 5 विकेट चटकाए, मतलब ये है कि वो भी फास्ट बॉलर एक ही है.

युजवेंद्र चहल की वाइफ के साथ श्रेयस अय्यर ने किया जोरदार डांस, देखकर हार्दिक पंड्या ने दिया ऐसा रिएक्शन

अब दूसरी पारी में आकर उनका जो 'लूंडी' है उसने भी 5 विकेट लिए.' रिजवान के द्वारा कही बात को सुनकर फैन्स जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी टीम अब पाकिस्तान के साथ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच 11 फरवरी को खेला जाएगा. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Rizwan, Anrich Arno Nortje, Pakistan Vs South Africa 02/11/2021 Pksa02112021199334, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com