विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

आईपीएल में खेलना चाहते हैं मैक्गिल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज स्टुअर्ट मैक्गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की इच्छा जाहिर की है।
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज स्टुअर्ट मैक्गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की इच्छा जाहिर की है। इसके लिए मैक्गिल ने खुद को फरवरी में होने वाली आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया के लिए नामित किया है। मैक्गिल आठ वर्ष बाद ट्वेंटी-20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। मैक्गिल (40) इन दिनों बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेल रहे हैं। ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ अपनी टीम के उद्घाटन मुकाबले में उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया था। मैक्गिल ने कहा, "मैं बहुत आगे के सफर के बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन मेरी इच्छा आईपीएल में खेलने की है। मेरे बच्चों का कहना है कि मैं बूढ़ा हो रहा हूं, लिहाजा मुझे खेलना जारी रखना चाहिए।"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल, मैक्गिल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com