भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनाश्री वर्मा हमेशा चर्चा में रहने वाली हस्तियों में से एक हैं. धनाश्री वर्मा एक कोरियोग्राफर हैं. ऐसे में उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते रहते हैं. धनाश्री वर्मा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैंस खूब पसंद करते हैं. अब धनाश्री वर्मा एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर युजवेंद्र चहल के फैंस भी हैरान हो सकते हैं.
धनाश्री वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर के साथ जोरदार डांस किया है. वहीं उनके डांस को युजवेंद्र चहल साइड में खड़े होकर देख रहे हैं. दरअसल धनाश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. धनाश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस से रूबरू होने के लिए वह अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
धनाश्री वर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह पति युजवेंद्र चहल और जोस बटलर को डांस स्टेप्स सिखाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में धनाश्री वर्मा ब्लैक टॉप और ट्राउजर में देखा जा सकता है. वहीं उनके पीछे युजवेंद्र चहल और जोस बटलर खड़े दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में धनाश्री वर्मा इन दोनों को डांस सिखा रही हैं.
लेकिन युजवेंद्र चहल धनाश्री वर्मा के डांस स्टेप्स को ठीक से कर नहीं पाते हैं और फिर साइड में जाकर खड़े हो जाते हैं. जबकि जोस बटलर पूरी तरह से धनाश्री वर्मा का साथ देने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर धनाश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल और जोस बटलर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इनके फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं