विज्ञापन

KKR vs GT: पूर्व 'बॉस' गंभीर को अंगकृष का चैलेंज, रिकॉर्ड पर मंडराया 'गंभीर' खतरा, रघुवंशी कर सकते हैं कमाल

Angkrish Raghuvanshi's big record: अंगकृष ने 44 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों से 82 रन बनाए, तो बड़ा रिकॉर्ड उनकी झोली में जमा हो गया.

KKR vs GT: पूर्व 'बॉस' गंभीर को अंगकृष का चैलेंज, रिकॉर्ड पर मंडराया 'गंभीर' खतरा, रघुवंशी कर सकते हैं कमाल
Angkrish Raghuvanshi's big record: अंगकृष रघुवंशी ने शानदार पारी खेली
source: social media

Angkrish Raghuvanshi's big record: इसमें कोई दो राय नहीं कि खेली जा रही इंडियन प्रीमियर लीग में यूं तो केकेआर के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरू ग्रीन हैं, लेकिन अभी तक के सफर में  सबसे मूल्यवान 21 साल के युवा अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) साबित हुए है. और इसका प्रमाण अंगकृष ने शनिवार को घरेलू ईडेन गॉर्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के खिलाफ बहुत ही शानदार अंदाज में दिया. यह सही है कि फिन एलन ने 35 गेंदों पर 93 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन यह अंगकृष के तूफानी 82 रन भी थे, जिससे केकेआर कोटे के 20 ओवरों में 2 विकेट पर 247 का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा.  अंगकृष को केकेआर ने 3 करोड़ रुपये की  फीस पर खरीदा था. 

युवा अंगकृष की बड़ी उपलब्धि

जहां  कप्तान अजिंक्य रहाणे (14) सस्ते में लौट गए, तो वहीं अंगकृष ने तूफानी अंदाज दिखाते हुए 44 गेंदों पर 4 चौकों और 7 छक्कों से 82 रन की पारी खेली. और इस अर्द्धशतक के साथ ही अंगकृष एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए. यह कारनामा अंगकृष के अलावा केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (2014)  रॉबिन उथप्पा (2014), रॉबिन उथप्पा (2017) ही कर सके हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में पांच-पांच अर्द्धशतक जड़े हैं. शनिवार को 

क्या पूर्व बॉस गंभीर को पीछे छोड़ेंगे अंगकृष?

वहीं, जब बात केकेआर के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जड़ने की आती है, तो इसमें पूर्व कप्तान गौतम गंभीर 'बॉस' हैं.  गौतम ने साल 2012 में केकेआर के लिए एक ही सीजन में 6 अर्द्धशतक बनाए थे. लेकिन अब अंगकृष के पास न केवल गंभीर को पीछे छोड़ने के लिए जरूरी और शानदार फॉर्म भी है, तो वहीं अच्छा मौका भी है. अगर अंगकृष अगले बचे दोनों मैचों में अभी अर्द्धशतक जड़ देते हैं, तो वह एक सीजन में केकेआर के लिए सात अर्द्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. और गौतम गंभीर उनसे पीछे छूट जाएंगे. 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
Stringer from Hanumangarh Rajasthan
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angkrish Avaneesh Raghuvanshi, Gautam Gambhir, Kolkata Knight Riders, Gujarat Titans, IPL 2025, Indian Premier League 2026, Kolkata Knight Riders Vs Gujarat Titans 05/16/2026 Krahm05162026270331, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com