लिटन दास ने इतिहास रच दिया है. 150 साल के टेस्ट इतिहास में जो कोई नहीं कर पाया था. वो कारनामा उन्होंने कर दिखाया है. मौजूदा समय में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का पहला मुकाबला वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां उन्होंने एक पारी में विकेट के पीछे आठ शिकार किए हैं, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है. मुकाबले के दौरान उन्होंने विकेट के पीछे छह खिलाड़ियों का कैच लपका. वहीं दो खिलाड़ियों को स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
लिटन दास से पहले वसीम, टेलर, स्मिथ, जैकब्स और जोशुआ के नाम दर्ज था रिकॉर्ड
लिटन दास से पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पांच विकेटकीपरों के नाम दर्ज था. जिन्होंने एक पारी में क्रमशः सात-सात शिकार किए थे. ये खिलाड़ी थे पाकिस्तान के वसीम बारी, इंग्लैंड के बॉब टेलर, न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ और वेस्टइंडीज के रिडले जैकब्स व जोशुआ डी सिल्वा. खास बात जो है. वो यह है कि इन सभी पांचों खिलाड़ियों ने अपने सातों शिकार कैच के जरिए किए थे. वहीं लिटन ने कैच और स्टंपिंग दोनों क्षेत्रों में कमाल करते हुए विशेष उपलब्धि हासिल की है.
A RECORD-BREAKING PERFORMANCE BEHIND THE STUMPS! 🤯 Litton Das sets a new world record with 8 dismissals in a single Test innings! 🔥 Catch all the action from the Bangladesh Tour of South Africa LIVE on FanCode 📲 #LittonDas #Bangladesh #SAvBAN https://t.co/DoX6mF9sOB
— FanCode (@FanCode) November 18, 2026
लिटन ने अफ्रीकी खिलाड़ियों का शिकार करते हुए रचा इतिहास
लिटन दास ने जिन अफ्रीकी खिलाड़ियों का शिकार करते हुए इतिहास रचा है. उसमें एडन मार्करम, जुबैर हमजा, मैथ्यू ब्रीट्जके, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, रियान रिकल्टन और कगिसो रबाडा का नाम शामिल है. मार्करम, हमजा, ब्रीट्जके, मुल्डर, यानसन और हार्मर का उन्होंने विकेट के पीछे कैच पकड़ा, जबकि रिकल्टन और रबाडा को स्टंपिंग करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- Bumrah Creates History: पहले ओवर में विकेट लेकर कपिल देव के बराबर पहुंचे बुमराह, NZ के खिलाफ वेलिंगटन में किया कमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं