विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

Ind Vs Eng: कुलदीप यादव को 2 साल बाद टेस्ट में मिला विकेट, तो रोहित ने यूं दिया रिएक्शन..Video

India vs England 2nd test: दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को पहली सफलता मिली. कुलदीप ने बेन फोक्स को आउट कर इस टेस्ट मैच में अपना पहला विकेट लेने में सफलता पाई. बता दें कि साल 2019 के बाद इंटरनेशनल में पहला विकेट लेने में सफल रहे. कुलदीप की खुशी भी देखने लायक रही

Ind Vs Eng: कुलदीप यादव को 2 साल बाद टेस्ट में मिला विकेट, तो रोहित ने यूं दिया रिएक्शन..Video
Ind Vs Eng: कुलदीप यादव को 2 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में मिला विकेट, तो रोहित ने यूं दिया रिएक्शन..Video

India vs England 2nd test: दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को पहली सफलता मिली. कुलदीप ने बेन फोक्स को आउट कर इस टेस्ट मैच में अपना पहला विकेट लेने में सफलता पाई. बता दें कि साल 2019 के बाद इंटरनेशनल में पहला विकेट लेने में सफल रहे. कुलदीप की खुशी भी देखने लायक रही. यहीं नहीं जब कुलदीप को विकेट मिला तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दौड़़कर आए और उन्हें गोद में उठा लिया. रोहित और कुलदीप का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कुलदीप को इससे पहले टेस्ट में आखिरी बार विकेट 3 जनवरी 2019 को सिडनी टेस्ट मैच के दौरान मिला था. वैसे, कुलदीप को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कोई सफलता नहीं मिल पाई थी. 

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने किया गजब स्टंप, देेखकर अश्विन भी रह गए हैरान..देखें Video

चेन्नई में दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनरों ने कमाल की गेंदबाजी की है. एक तरफ जहां अश्विन ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस कर फैन्स का दिल जीत लिया है तो वहीं अपने डेब्यू टेस्ट में अक्षर पटेल ने कमाल की गेंदबाजी कर अपने चयन को सही साबित किया है. चेन्नई टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 482 रनों का टारगेट दिया है. 

नमन ओझा का संन्यास, रोते हुए बोले- इस कारण लेना पड़ा रहा है रिटायरमेंट..देखें Video

दूसरी पारी में भारत 286 रन पऱ आउट हो गई थी. भारत की ओर से अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक ठोका और 104 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके अलावा कोहली ने विषम परिस्थिति में बल्लेबाजी की और 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कोहली और अश्विन की शानदार पारी के दम पर ही भारतीय टीम 286 रन बना पाने में सफल रही थी. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Randhir Hooda, Rohit Parmod Sharma, India Vs England 02/13/2021 Inen02132021199340, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com