विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2011

केकेआर के लिए अवांछित पैटिनसन पर टिकी भारतीयों की निगाह

जेम्स पैटिसन को ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की अगली सनसनी माना जा रहा है जो सोमवार से शुरू हो रही श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजों का जीना मुहाल कर सकता है।
मेलबर्न:

जेम्स पैटिनसन को ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी की अगली सनसनी माना जा रहा है जो सोमवार से शुरू हो रही श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाजों का जीना मुहाल कर सकता है लेकिन कुछ समय पहले तक अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स में उन्हें दूसरे स्तर का खिलाड़ी ही माना जाता था। भारतीय बल्लेबाजों को पहले टेस्ट मैच से पूर्व पैटिनसन के बारे में काफी कुछ सुनने को मिल रहा है जिससे सभी की निगाहें उन पर टिक गई हैं। इस 21 वर्षीय गेंदबाज ने अभी तक केवल दो टेस्ट मैच खेल हैं लेकिन माना जा रहा है कि वह भारत की दमदार बल्लेबाजी को ढेर करने का माद्दा रखता है। यह वही पैटिनसन है जिन्हें आईपीएल के पिछले सत्र में केकेआर ने खास तवज्जो नहीं दी थी। अब उनके पास आईपीएल के अपने कप्तान गौतम गंभीर को शुरू में ही आउट करने का मौका रहेगा। केकेआर ने पैटिनसन को एक लाख डालर में खरीदा था। तब तक उन्होंने आस्ट्रेलिया में केवल चार प्रथम श्रेणी मैच खेले थे और केकेआर ने स्टार गेंदबाज ब्रेट ली पर उन्हें तवज्जो देना उचित नहीं समझा था। लेकिन छह महीने के अंदर पैटिनसन क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया। वह 140 किमी की रफ्तार से गेंद कराता है और उसे मूव कराने में माहिर है। पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स ने उन्हें खेलते हुए देखा है और वह पैटिनसन के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। जोन्स ने कहा, यह वैसा ही कि जैसे आपकी कार किसी चूजे से टकराती तो न के बराबर झटका लगता है लेकिन जब वह गाय से टकराती है तो बहुत प्रभाव पड़ता है। यही बात पैटिनसन पर लागू होती है। जब उसकी गेंद बल्ले पर लगती है तो झनझनाहट होती है।  लेकिन अब भारतीय जान गये हैं और उन्हें विक्टोरिया के इस तेज गेंदबाज का सामना करना है और वे उसका मुकाबला करने के लिये अच्छी खासी तैयारियां कर रहे हैं। सचिन तेंदुलकर गेंदबाजी मशीन के सामने घंटों बिता रहे हैं। वह तेजी से आ रही आउटस्विंगर पर बल्लेबाजी का अ5यास कर रहे हैं। वीवीएस लक्ष्मण भी चाहते हैं कि तेंदुलकर उन्हें देखकर बतायें कि वह आउटस्विंगर को अच्छी तरह से खेल रहे हैं या नहीं। विशेषकर उनका बल्ला रक्षात्मक शाट खेलने के लिये सही तरह से नीचे आ रहा है। लक्ष्मण ने अपनी तैयारियों के बारे में कहा, हमें टेस्ट मैचों में जिस तरह के आक्रमण की उम्मीद है, मैं उसी तरह की तैयारी कर रहा हूं। महेंद्र सिंह धोनी ने भी रविवार को गेंदबाजी मशीन के सामने समय बिताया। वह भी आफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने का अ5यास करते रहे। दूसरी तरफ पैटिनसन भी खास तैयारियों के साथ उतर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कोच डेविड सेकर से बात की और उनसे पूछा कि जेम्स एंडरसन की तरह गेंदबाजी करने के लिये उन्हें क्या करना होगा जो इस साल भारतीयों के खिलाफ काफी सफल रहे थे। पैटिनसन ने कहा, मैंने कुछ अवसरों पर डेविड सेकर से बात की क्योंकि उन्होंने अपने गेंदबाजों को इंग्लैंड में भारत के खिलाफ अच्छी सफलता दिलवायी थी। मैंने उनसे उनकी कुछ रणनीतियों पर बात की। उन्हें आउट करने के लिये की गयी तैयारियों के बारे में उनसे पूछा।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
केकेआर, पेटिसन, भारतीय, KKR, Pattison
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com