विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2021

IND vs ENG: जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, इंग्लिश कप्तान ने जीत के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

IND vs ENG: चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया. रनों के हिसाब से इंग्लैंड की भारत के खिलाफ टेस्ट में यह चौथी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने एक खास कमाल बतौर कप्तान कर दिखाया है.

IND vs ENG: जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, इंग्लिश कप्तान ने जीत के साथ बनाया खास रिकॉर्ड
IND vs ENG: जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, इंग्लिश कप्तान ने जीत के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

IND vs ENG: चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया. रनों के हिसाब से इंग्लैंड की भारत के खिलाफ टेस्ट में यह चौथी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने एक खास कमाल बतौर कप्तान कर दिखाया है. जो रूट ने इस जीत के साथ इंग्लैंड के सबसे सफल कप्तान के रूप में माइकल वान की बराबरी की जिनकी अगुआई में इंग्लैंड ने सर्वाधिक 26 जीत दर्ज की थी. वान ने 51 मैचों में इंग्लैंड की अगुआई की थी जबकि रूट 47वें टेस्ट में इंग्लैंड की कमान संभाल रहे थे.

IND vs ENG: एंडरसन ने खतरनाक गेंद पर एक ही ओवर में गिल-रहाणे को किया बोल्ड..वायरल हुआ Video

बता दें कि इंग्लैंड ही पिछली विदेशी टीम थी जो भारत में आकर टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रही थी और टीम ने इस उपलब्धि को दोहराने की ओर पहला कदम बढ़ाया. इंग्लैंड ने 2012-13 में भारत को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था. दूसरा टेस्ट भी इसी एमए चिदंबरम स्टेडियम में 13 फरवरी से खेल जाएगा.

IND vs ENG: विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर तोड़ा महान दिग्गज क्लाइव लॉयड का रिकॉर्ड

इस जीत के साथ इंग्लैंड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है जबकि इस मैच से पहले वह चौथे स्थान पर था. इंग्लैंड की जीत का मंच एंडरसन ने सुबह के सत्र में ही तैयार कर दिया था जिसमें भारत ने 105 रन जोड़कर पांच विकेट गंवाए.

एंडरसन ने पहले सत्र में गिल, अजिंक्य रहाणे (00) और ऋषभ पंत (11) को पवेलियन भेजकर भारत के बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ को तोड़ा.  इंग्लैंड ही पिछली विदेशी टीम थी जो भारत में आकर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही थी और टीम ने इस उपलब्धि को दोहराने की ओर पहला कदम बढ़ाया. इंग्लैंड ने 2012-13 में भारत को उसकी सरजमीं पर 2-1 से हराया था. दूसरा टेस्ट भी इसी एमए चिदंबरम स्टेडियम में 13 फरवरी से खेल जाएगा.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Michael Vaughan, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, India Vs England 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com