विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2011

टेस्ट क्रिकेट में जयवर्धने के 10 हजार रन

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले विश्व के नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं।
डरबन:

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले विश्व के नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं। जयवर्धने ने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के साथ किंग्समीड मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सोमवार को हासिल की। उन्होंने पहला रन बनाने के साथ ही 10 हजार रन पूरे कर लिए। इस मैच से पूर्व जयवर्धने के खाते में 9,999 रन दर्ज थे। अपना 127वां टेस्ट मैच खेल रहे जयवर्धने इस मैच की पहली पारी में 31 रन बनाकर आउट हुए। जयवर्धने के नाम टेस्ट क्रिकेट में 10,030 रन दर्ज हैं। जयवर्धने ने से पहले जिन बल्लेबाजों ने 10 हजार या इससे अधिक रन बनाए हैं उनमें भारत के अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15,183), राहुल द्रविड़ (13,094), रिकी पोंटिंग (12, 718), जैक्स कैलिस (12,036), ब्रायन लारा (11,953), एलन बॉर्डर (11,174), स्टीव वॉ (10,927) और सुनील गावस्कर (10,122) हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
टेस्ट, क्रिकेट, जयवर्धने
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com