विज्ञापन
This Article is From May 15, 2021

ईद के मौके पर दिल रोया मोहम्मद सिराज का, अपने पिता को याद कर हुए भावुक- मिस यू पापा'

शुक्रवार को यानि 14 मई को ईद (Eid) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्वीट कर ईद के त्योहार को सेलिब्रेट किया. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने भी ईद के मौके पर ट्वीट कर अपनी ओर से लोगो को शुभकामनाएं दी.

ईद के मौके पर दिल रोया मोहम्मद सिराज का, अपने पिता को याद कर हुए भावुक- मिस यू पापा'
ईद के मौके पर दिल रोया मोहम्मद सिराज का

शुक्रवार को यानि 14 मई को ईद (Eid) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्वीट कर ईद के त्योहार को सेलिब्रेट किया. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने भी ईद के मौके पर ट्वीट कर अपनी ओर से लोगो को शुभकामनाएं दी. सिराज ने अपने ट्वीट में पिता के न होने का दर्द भी बयां किया. मोहम्मद सिराज ने भावुक पोस्ट शेयर करके इस ईद को सेलिब्रेट किया. तेज गेंदबाज ने ट्वीट करते हुए अपनी मां औऱ भाई की तस्वीर शेयर की और साथ ही अपने दिवंगत पिता के साथ वाली तस्वीर को भी शेयर किया. सिराज ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ईद-उल-फितर मुबारक. मां-बाप का साथ हो तो हर दिन ईद जैसा होता है और ना हो तो ईद का दिन भी उदास दिखता है. मिस यू पापा.' सिराज के इस पोस्ट पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं और साथ ही सांत्वना भी दे रहे हैं. तेज गेंदबाज ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वो सफेद रंग के कुर्ते पाजामा में अपनी अम्मी के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं.  गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए सिराज के पिता का निधन हो गया था. पिता के निधन के बाद भी सिराज ने अपने देश को आगे रखा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरे. 

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, जानें कब औऱ कहां होगे मैच, पूरा शेड्यूल

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिराज ने शानदार गेंदबाजी की. 3 टेस्ट मैचों में 13 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गाबा टेस्ट में सिराज ने एक पारी में 5 विकेट हॉल करने में सफलता भी हासिल की. वहीं. सिराज ने आईपीएल 2021 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा था. आईपीएल 2021 में सिराज ने  मैचों में 6 विकेट झटके लिए. इस सीजन में सिराज ने अपनी गेंदबाजी में तेजी भी दिखाई और जबरदस्त गेंदबाजी कर विरोधी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. आईपीएल 2021 के दौरान सिराज अपनी गेंदबाजी के दौरान यॉर्कर का भरपूर इस्तेमाल करते दिखे.

मोहम्मद सिराज ने कुछ दिन पहले अपने करियर को लेकर अहम खुलासा किया औऱ कहा था कि कोहली के सपोर्ट के कारण ही वो अच्छी गेंदबाजी कर पाने में सफल रहे हैं. सिराज ने कोहली के बारे में कहा कि, कोहली भैया ने मेरा हौसला बढ़ाया था. विराट भैया ने मुझसे कहा कि तुम चिंता मत करो और अपना सर्वश्रेष्ठ देते रहो.

पिता के निधन के बाद रो रहा था, विराट भैया ने गले लगाकर मुझसे कहा, मैं हूं तुम्हारे साथ, मोहम्मद सिराज हुए भावुक

सिराज ने अपने इंटरव्यू में सीधे तौर पर कहा कि आज मैं जहां तक करियर में पहुंचा हूं उसमें कोहली भैया का बड़ा हाथ रहा है. मेरे करियर में विराट भैया ने अपना समर्थन देकर मुझे अच्छा गेंदबाज बनने में मदद की. वह विराट भैया ही थे, जिन्होंने मुझसे कहा था कि, तुम किसी भी विकेट और किसी भी बल्लेबाज के सामने खेल सकते हो और विकेट निकाल सकते हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com