विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2017

टी-20 सीरीज से बाहर हुए चोटिल डु प्लेसिस, डुमिनी संभालेंगे टीम की कमान  

डु प्लेसिस को पीठ में दर्द की शिकायत हुई है और इस कारण उनके स्थान पर टीम की कमान जेपी डुमिनी को सौंपी गई है. 

Also Read in
टी-20 सीरीज से बाहर हुए चोटिल डु प्लेसिस, डुमिनी संभालेंगे टीम की कमान  
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जेपी डुमिनी. (फाइल फोटो)
ब्लॉमफोन्टेन (दक्षिण अफ्रीका): बांग्लादेश के खिलाफ 26 अक्टूबर से शुरू हो रही दो टी-20 मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस चोटिल होने के कारण अपनी टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे. डु प्लेसिस को पीठ में दर्द की शिकायत हुई है और इस कारण उनके स्थान पर टीम की कमान जेपी डुमिनी को सौंपी गई है. 

यह भी पढ़ें : दक्षिण अफ्रीका को झटका, चोट के कारण वेन पर्नेल टी20 सीरीज से बाहर

इसके अलावा, बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में ड्वेन प्रिटोरियस को शामिल किया गया है. ईस्ट लंदन में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान डु प्लेसिस 91 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौट गए थे. बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम की घोषणा भी कर दी गई है. 

VIDEO:मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


टीम : जेपी डुमिनी (कप्तान), हाशिम अमला, फरहान बहरादीन, क्विंटन डिकॉक, एबी डिविलियर्स, रोबी फ्रेलिंक, बेयुरान हैंड्रिक्स, डेविड मिलर, मंगालिसो मोशेले, डेन पीटरसन, आरोन फांगीसो, एंडिले फेलुक्वायो, ड्वेन प्रिटोरियस और तबरेज शामसी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JP Duminy, Faf Du Plessis Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com