विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN LIVE Score)  की टीम आज महिला विश्वकप (Icc Womens World cup 2022) के एक और मुकाबले में आमने सामने थे. भारत के लिए आज का ये मुकाबला जीतना बेहद जरुरी था. भारत अब तक अपने छह में से सिर्फ 3 ही मैचों में जीत पाया है. 

आईसीसी महिला विश्व कप 2022 में मंगलवार को भारत और बांग्लादेश (India women vs bangladesh) का मुकाबला हैमिल्टन में हो रहा था. वर्ल्ड कप की पिच पर ये दोनों टीमों की पहली भिड़ंत थी. ये टूर्नामेंट का 22वां मैच था. इस मुकाबले में टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी की. भारत ने बांग्लादेश के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा था. बांग्लादेश की टीम अपने 10 विकेट खोकर 119 रन ही बना पाई. यस्तिका भाटिया को प्लेयर ऑफ दे मैच का अवार्ड दिया गया.

भारत की प्लेइंग XI: यास्तिका भाटिया, स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर,  ऋचा घोष, स्नेह राणा, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी

बांग्लादेश प्लेइंग XI : शर्मिन अख्तर, मुर्शिदा खातून, फरगना होक, निगार सुल्ताना (सी एंड डब्ल्यूके), रुमाना अहमद, रितु मोनी, लता मंडल, सलमा खातून, नाहिदा अख्तर, फहीमा खातून, जहांआरा आलम

IPL के हर मैच में ले सकेंगे 8 बार DRS, इन नियमों में हुए बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Women, Bangladesh Women, ICC Women's Cricket World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com