विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2022

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और श्रीलंका के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम श्रीलंका लेटेस्ट स्कोर

इसी दौरान भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा (44) के रूप में लगा| जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए श्रेयस अय्यर जिन्होंने ईशान के साथ मिलकर पारी को आगे की ओर बढ़ाया और 44 रनों की अहम साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 150 रनों के पार ले गए| इसी बीच बड़ा हिट लगाने के चक्कर में ईशान किशन (89) के स्कोर पर कैच आउट हो गए और अपने शतक से 11 रन दूर रह गए| अंत में श्रेयस अय्यर (57) ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेला और एक छोर से बाउंड्री लगाते रहे वहीँ रवींद्र जडेजा (3) ने उनका बखूभी साथ दिया जिसके कारण अंतिम के ओवरों में दोनों बल्लेबाजों के बीच 18 गेंदों पर 44 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी के कारण भारतीय टीम का स्कोर 199 रनों तक पहुँच गया|

आत्मविश्वास कैसे अपने बल्लेबाजों का बढ़ाया जाता है ये अच्छी तरह से जानती है भारतीय टीम!!! लाजवाब सलामी बल्लेबाज़ी देखने को मिली हमें पहले ही टी20 मुकाबले में यहाँ पर!! ईशान किशन और रोहित शर्मा की बेहतरीन 111 रनों के शतकीय साझेदारी के दम पर भारत की टीम ने श्रीलंका के सामने 200 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई रोहित की सेना ने आते के साथ तो समझदारी दिखाया लेकिन जैसे ही तीसरा ओवर शुरू हुआ वैसे ही चौथे की हैट्रिक लगाकर ईशान ने अपने इरादे साफ़ कर दिए!! जिसके बाद दोनों ही छोरों से बाउंड्री आने लगे| हालाँकि इसी बीच ईशान किशन को 43 रनों के स्कोर पर एक बड़ा जीवनदान भी मिला लेकिन उसके बाद ईशान ने पीछे की ओर नहीं देखा और तेज़ गति से बल्लेबाज़ी करते ही गए|

19.6 ओवर (1 रन) सिंगल से करना होगा संतुष्ट यानी भारत की पारी 199 रनों पर हुई समाप्त| श्रीलंका के लिए 200 रनों का लक्ष्य| हाई फुल टॉस बॉल को लेग साइड पर हीव तो किया लेकिन संपर्क अच्छा न होने के कारण एक ही रन मिल पाया|

19.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन इस बार फील्डर की तरफ गई बॉल जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|

19.4 ओवर (2 रन) शॉट ये भी अच्छा है लेकिन दो ही रन मिल पायेगा| बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑफ़ पर फील्डर द्वारा, चौका रोका, दो रन में बदला|

19.3 ओवर (4 रन) चौका! रन्स भारत के लिए आते हुए| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Shreyas Iyer hits Dushmantha Chameera for a 4! IND 195/2 (19.3 Ov). CRR: 10

19.2 ओवर (2 रन) दुग्गी लेकिन इसी के साथ अय्यर का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम के लिए| इस गेंद को गैप में खेला और दो भागते हुए बल्ला हवा में दिखाया|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का! एक और मैक्सिमम!! फिर से धीमी गति की गेंद जिसे सामने की तरफ उठाकर मारा और संपर्क इतना बढ़िया कि गेंद सीमा रेखा के काफी दूर जाकर गिरी| भारत के लिए तेज़ी से रन आते हुए| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Dushmantha Chameera. IND 189/2 (19.1 Ov). CRR: 9.86

18.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ गेंद को खेला, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़| 183/2 भारत, महज़ 6 गेंद शेष|

18.5 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| अय्यर की गाड़ी भी चल पड़ी है अब| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Shreyas Iyer hits Chamika Karunaratne for a 4! IND 182/2 (18.5 Ov). CRR: 9.66

18.4 ओवर (1 रन) धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद जिसे पुल तो किया लेकिन एक ही रन मिल पायेगा|

18.3 ओवर (1 रन) बड़ा शॉट लेकिन सिंगल ही मिल पाया| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया, एक ही रन मिला|

18.3 ओवर (1 रन) वाइड! एक और बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

18.2 ओवर (4 रन) चौका! धीमी गति से डाली गई वाइड यॉर्कर जिसे स्लाइस किया और थर्ड मैन की दिशा में किनारा लेकर निकल गई बॉल चार रनों के लिए| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Shreyas Iyer hits Chamika Karunaratne for a 4! IND 175/2 (18.2 Ov). CRR: 9.55

18.1 ओवर (6 रन) छक्का! कमाल का स्वाग अय्यर द्वारा!! ठिकाने पर गिरी नहीं तो उसे बल्लेबाज़ ने ठिकाने लगा दिया है| ये गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार पूरे के पूरे छह रनों के लिए| ज़रा सा भी आप अगर इस बल्लेबाज़ के सामने अपनी लाइन और लेंथ से चूके तो फिर ऐसे ही ठोके जायेंगे| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: It's a SIX! Shreyas Iyer hits Chamika Karunaratne. IND 171/2 (18.1 Ov). CRR: 9.41

17.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड ऑफ़ थी बॉल जिसे स्लाइस करने गए लेकिन बीट हुए जड्डू|

17.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

17.4 ओवर (2 रन) हवा में गेंद लेकिन मिड ऑफ़ की तरफ नो मेंस लैंड में गिरी| धीमी गति की बॉल को फ्लिक मारने गए थे लेकिन कम गति के कारण लीडिंग एज लगा और हवा में खिल गई बॉल| फील्डर घेरे से उसके पीछे भागे लेकिन बॉल को लपक नहीं पाए| दो रन मिला|

17.3 ओवर (4 रन) चौका! धीमी गति की गेंद लेकिन कड़क पुल शॉट लगाया गया| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Shreyas Iyer hits Dushmantha Chameera for a 4! IND 162/2 (17.3 Ov). CRR: 9.26

17.2 ओवर (2 रन) सिंगल होता लेकिन ओवर थ्रो हुआ जिसकी वजह से एक अतिरिक्त रन मिल गया| ऑफ़ साइड पर खेलकर रन भागा था जहाँ से फील्डर द्वारा थ्रो हुआ और किसी बैक अप के ना होने से एक अतिरिक्त रन मिल गया|

17.1 ओवर (1 रन) सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|

रवींद्र जडेजा अगले बल्लेबाज़..

16.6 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!! 11 रनों से अपने शतक से चूक गए किशन| बड़ी विकेट अहम समय पर हासिल होती हुई| धीमी गति से डाली गई बाउंसर बॉल जिसे पुल मारने गए| मिस टाइम हुआ और गेंद हवा में खिल गई, फील्डर डीप विकेट पर इस गेंद के नीचे आये और एक आसान सा कैच पकड़ लिया, किशन काफी निराश होंगे खुद से क्योंकि अपने शतक से चूके हैं| एक बढ़िया विकेट श्रीलंका के लिए आई है यहाँ पर| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: WICKET! Ishan Kishan c Janith Liyanage b Dasun Shanaka 89 (56b, 10x4, 3x6). IND 155/2 (17.0 Ov). CRR: 9.12

16.5 ओवर (1 रन) इस बार ओवर पिच गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से एक ही रन मिला|

16.4 ओवर (4 रन) चौका! एक दम ऑफ़ स्टम्प के बाहर आये, पैरों पर डाली गई गेंद जिसका वो इंतज़ार कर रहे थे, बल्लेबाज़ ने इसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, गैप मिला और साथ में चार रन भी आये| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Shreyas Iyer hits Dasun Shanaka for a 4! IND 154/1 (16.4 Ov). CRR: 9.24

16.3 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

16.2 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद पर मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट खेला गया, फील्डर तैनात, एक ही रन मिलेगा|

16.2 ओवर (1 रन) वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|

16.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! मिड विकेट की दिशा में खेला और रन हासिल किया|

15.5 ओवर (1 रन) अच्छी गेंद, जड़ में डाली गई जहाँ पॉइंट की तरफ खेला, एक ही रन मिला|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! ईशान ऑन फायर, बड़े शॉट की हम बात कर रहे थे और वो आना शुरू हो गए| इस बार फुल टॉस गेंद पर लेग साइड की ओर स्लॉग करते हुए गैप से चौका बटोरा| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Ishan Kishan hits Lahiru Kumara for a 4! IND 145/1 (15.4 Ov). CRR: 9.26

15.3 ओवर (4 रन) चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए थर्ड मैन की ओर स्लाइस किया और अपने लिए चार रन बटोरे| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: Ishan Kishan hits Lahiru Kumara for a 4! IND 141/1 (15.3 Ov). CRR: 9.1

15.2 ओवर (6 रन) छक्का! ये कैसा संपर्क है, ये तो बहुत ही बढ़िया वाला संपर्क है जो दिलाएगा छह रन| जिस शॉट की दरकार थी वो हासिल हुआ और वो भी आधा दर्जन रन के साथ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया और छह रन हासिल किया| भारत vs श्रीलंका: 1st T20I: It's a SIX! Ishan Kishan hits Lahiru Kumara. IND 137/1 (15.2 Ov). CRR: 8.93

15.1 ओवर (1 रन) रूम बनाया, शफल किया और लेग साइड पर सिंगल ही हासिल कर पाए|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com