- पहले T20I मुकाबले में भारतीय टीम को मिली हार
- T20I क्रिकेट में सर्वाधिक जीत हासिल करने का भारत का सपना टूटा
- भारत, अफगानिस्तान और रोमानिया फिलहाल सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर स्थित
भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच आज राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए पहले T20I मुकाबले में भारतीय टीम के हार के साथ ही T20I क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक जीत हासिल करने का सपना भी टूट गया है. फिलहाल भारतीय टीम T20I क्रिकेट में लगातार सर्वाधिक जीत हासिल करने के मामले में अफगानिस्तान और रोमानिया के साथ सयुंक्त रूप से पहले स्थान पर स्थित है.
बता दें आज भारतीय टीम के पास T20I क्रिकेट में लगातार 13 जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंचने का सुनहरा मौका था, लेकिन अफ्रीकी टीम के खिलाफ मिली हार के बाद यह सपना टूट गया है. भारत, अफगानिस्तान और रोमानिया की टीम ने T20I क्रिकेट में लगातार क्रमशः 12-12 जीत हासिल किए हैं. फिलहाल यह तीनों टीमों इस बड़े रिकॉर्ड पर एक साथ काबिज हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T20I क्रिकेट में ईशान किशन की धूम, रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
गौरतलब हो T20I में लगातार 12 मैच जीतने वाली पहली टीम अफगानिस्तान बनी थी. अफगान टीम ने फरवरी 2018 से सितंबर 2019 के बीच लगातार 12 T20I मुकाबले जीते थे. इसके पश्चात् इंटरनेशनल क्रिकेट में छोटी टीम समझी जानें वाली रोमानिया ने अक्टूबर 2020 से सितंबर 2021 के बीच लगातार 12 मुकाबले अपने नाम किए थे.
वहीं बात करें भारतीय टीम के इस सफर के बारे में तो भारतीय टीम ने सर्वप्रथम साल 2021 T20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की थी. इसके पश्चात् टीम ने रोहित की अगुवाई में लगातार तीन T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अपने नाम किए.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं