
भारतीय गेंदबाजों द्वारा कसी हुई गेंदबाज़ी!!! दिग्गज बल्लेबाजों से भरी इंग्लिश टीम 20 ओवरों में 164 रन ही बना पाई| कमाल का गेंदबाज़ी प्रदर्शन खासकर डेथ ओवरों में टीम इंडिया के अनुभव गेंदबाज़ो द्वारा| जिस तरह से इन भारतीय गेंदबाज़ों ने धीमी गति की गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया वो काबिले तारीफ है| हाँ ये बात और हैं कि आज मेन इन ब्लू ने मिस्फील्ड किया है उससे कहीं ना कहीं कुछ अतिरिक्त रन ज़रूर बन गए| सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय (46) एक बार फिर से बेहतरीन बल्लेबाज़ी करने के बाद अपने अर्धशतक से चूक गए लेकिन उनके द्वारा दी गई शानदार शुरुआत ने मेज़बान को मुकाबले में ऊपर रखा था| मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने भी उनका समय समय पर साथ दिया|
19.6 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ इंग्लैंड की पारी 164 रनों पर हुई समाप्त| भारत के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य| गुड लेंथ पर डाली हुई गेंद को सैम करन ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पंच किया| अम्पायर के सर के ऊपर से गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
19.5 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर स्वीप करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
19.4 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! इंग्लैंड को लगता हुआ एक और झटका| बेन स्टोक्स 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दुल ठाकुर ने किया अपना दूसरा शिकार| आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर स्टोक्स ने खेला| हवा में तो ज़रूर गई गेंद लेकिन इतनी दूर नही के रन मिल सके| फील्डर पीछे मौजूद हार्दिक पंड्या जिन्होंने ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 160/6 इंग्लैंड|
19.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉवर हिट लगाने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
19.2 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आता हुआ सिंगल| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई धीमी गति की गेंद को ज़ोर से खेलने गए सैम करन| बल्ले पर नही आई गेंद एक टप्पा खाकर कीपर तक गई| जिसके बाद तेज़ी से भागकर सिंगल लिया|
19.1 ओवर (1 रन) विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर स्टोक्स ने पुल किया| फील्डर पीछे मौजूद 1 रन ही हो सका|
18.6 ओवर (1 रन) पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल लिया|
18.5 ओवर (4 रन) चौका!!! आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से स्टोक्स ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ के सर के ऊपर से गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन|
18.4 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेला| यहाँ से पंड्या से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन लिया|
18.3 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
18.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्कूप करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
18.1 ओवर (2 रन) दो रन!!! इसी के साथ इंग्लैंड टीम का 150 रन पूरा हुआ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई धीमी गति की बॉल को कवर्स की ओर पंच किया| जहाँ से 2 रन हासिल हुआ|
17.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को फ्लिक करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.5 ओवर (1 रन) हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर पुश किया एक रन के लिए|
17.4 ओवर (3 रन) पुश किया पॉइंट की तरफ गेंद को और फील्डर उसके पीछे भागे| एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे तीन रन बन गए|
17.3 ओवर (1 रन) थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला एक ही रन मिला|
17.2 ओवर (1 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को कट क्या| ईशान ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए बेहतरीन तरीके से गेंद को रोका| एक ही रन मिला|
17.1 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शार्दुल ठाकुर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई धीमी गति की गेंद को समझे नही सके मॉर्गन और बल्ला लगा बैठे| गेंद बल्ले को लगती हुई हवा में गई कीपर की ओर| जहाँ से पन्त ने गेंद को कैच किया| 142/5 इंग्लैंड|
16.6 ओवर (0 रन) बाउंसर धीमी गति की डाली हुई गेंद| जिसको स्टोक्स समझ नही सके और हेलमेट पर खा बैठे|
16.5 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|
16.4 ओवर (2 रन) फुल लेंथ की गेंद को स्वीप किया| थर्ड मैन की ओर गई गेंद| बल्लेबाजों ने जहाँ से 2 रन भागकर पूरा किया|
16.3 ओवर (2 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की ओर पुल किया| जहाँ से 2 रन हासिल हुआ|
16.2 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
16.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर पुश किया सिंगल मिला|
15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई इस कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 136/4 इंग्लैंड|
15.5 ओवर (1 रन) एक बार फिर से क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और रन बटोरा|
15.4 ओवर (2 रन) चिप किया ऊपर की गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से दो रन मिल गए|
15.3 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| भुवि ने गेंद को पकड़कर गेंदबाज़ी छोर पर थ्रो करने का इशारा किया और स्टोक्स क्रीज़ में कूद पड़े|
15.2 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल!!! बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन गेंद की कम उछाल के कारण बीट हुए बल्लेबाज़| कीपर पन्त से हुई चूक और सिंगल मिल गया|
15.1 ओवर (1 रन) कट किया ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को पॉइंट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
हालाँकि अंत में हरफनमौला बेन स्टोक्स ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया जहाँ वो इसे डिफेंड करने के लिए अपने गेंदबाजों को मौका दे पायेंगे| शार्दुल ठाकुर जिन्होंने लगातार अपने ऑफ़ कटर से बल्लेबाजों को परेशान किया, उनसे मेहमान टीम के गेंदबाजों को काफी कुछ सीखने को मिला होगा| मलान, बेयर्सटो, मॉर्गन और स्टोक्स सभी को शुरुआत तो मिली लेकिन कोई भी उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाया जिसका श्रेय पूरी तरह से भारतीय गेंदबाज़ी को जाता है| सुंदर और ठाकुर को इस पारी में 2-2 विकेट मिले जबकि भुवि और चहल के हाथों 1-1 सफलता लगी| बहरहाल अब देखना ये है कि क्या दूसरी पारी में ओस आती है या नहीं, अगर हाँ तो टीम इंडिया को इस रन चेज़ में हो सकती है आसानी|