विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड से मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के 5 अहम कारण

IND vs ENG 2nd test: चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है, तो वहीं टेस्ट में भारत की रनों के हिसाब से पांचवीं सबसे बड़ी जीत है.

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड से मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के 5 अहम कारण
IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड से मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के 5 अहम कारण
  • दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराया
  • अश्विन बने मैन ऑफ द मैच
  • अश्विन ने शतक और पहली पारी में 5 विकेट लेने का किया कमाल

IND vs ENG 2nd test: चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 317 रनों से हरा दिया. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है, तो वहीं टेस्ट में भारत की रनों के हिसाब से पांचवीं सबसे बड़ी जीत है. दूसरे टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाजों से कमाल का परफॉर्मेंस किया और सीरीज को बराबर करने में अहम भूमिका निभाई. पिछले टेस्ट में 227 रनों से हार के बाद भारत के लिए टेस्ट सीरीज में वापसी के लिए यह टेस्ट मैच जीतना काफी अहम था. ऐसे में जानते हैं दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के अहम 5 कारण.

Ind Vs Eng: कुलदीप यादव को 2 साल बाद टेस्ट में मिला विकेट, तो रोहित ने यूं दिया रिएक्शन..Video

टॉस जीतना रहा अहम

दूसरे टेस्ट में भारत की शानदार जीत का अहम कारण टॉस रहा. टॉस ने इस मैदान पर अहम भूमिका निभाई. टर्निंग पिच पर भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जो सही साबित हुआ. भारतीय टीम ने टर्निंग पिच पर अपने स्पिनरों का शानदार इस्तेमाल किया और आखिर में शानदार 317 रनों से जीत हासिल की.

jueac628

Photo Credit: BCCI

रोहित शर्मा की पारी ने फर्क पैदा किया

रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी का भरपूर लुत्फ उठाया. रोहित ने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और 161 रन की तेज पारी खेली. रोहित की पारी ने मैच में सारा फर्क पैदा कर दिया. रोहित की 161 रन की पारी ने भारत के स्कोर को पहली पारी में 329 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई. रोहित के अलावा रहाणे ने भी विषम परिस्थिति में समझ-बूझ के साथ बल्लेबाजी की. रहाणे ने 67 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 162 रन की साझेदारी की जिसने मैच का रूख बदल कर रख दिया

7vmhvse

अश्विन का ऑलराउंड परफॉर्मेंस

एक तरफ जहां अश्विन ने टर्निंग पिच का भरपूर फायदा उठाया और पूरे टेस्ट में 8 विकेट लिए तो वहीं भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान शानदार 104 रन बनाकर भारत के लिए जीत के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए. चेन्नई की पिच पर दूसरे बल्लेबाज बल्लेबाजी करने में असहज नजर आए वही पिच पर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर का 5वां शतक ठोककर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

035b739g

अक्षर पटेल का शानदार डेब्यू

अक्षर पटेल ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कमाल करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 विकेट लेने में सफल रहे. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अक्षर पटेल भारत के केवल दूसरे लेफ्ट ऑर्म स्पिनर बने जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 5 विकेट हॉल करने में कामयाबी पाई. अक्षर पटेल से पहले भारत के लिए ऐसा कारनामा दिलीप दोशी ने 1979 में चेन्नई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलकर किया था. अक्षर ने पूरे टेस्ट में 7 विकेट लेने में सफल रहे. 

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने किया गजब स्टंप, देेखकर अश्विन भी रह गए हैरान..देखें Video

प्लेइंग इलेवन का शानदार चयन

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव हुए. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो वहीं मोहम्मद सिराज को तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया. तीनों खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच में काबिलेतारीफ परफॉर्मेंस को भारत को जीत दिलाई. हालांकि सिराज को गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला लेकिन कुलदीप और अक्षर ने टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Rohit Gurunath Sharma, Axar Rajeshbhai Patel, Kuldeep Yadav, Virat Kohli, Ajinkya Madhukar Rahane, India Vs England 02/13/2021 Inen02132021199340, India Vs England 2020-21, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com