India Playing XI vs South Africa 3rd T20I: दूसरा टी-20 मैच हारने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच (IND vs SA 3rd T20I) को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी. सीरीज का तीसरा मैच जोहान्सबर्ग में आज खेला जाने वाला है. तीसरे टी-20 में भारतीय इलेवन (India XI vs South Africa) में बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं. दरअसल, दूसरे टी-20 में रवि बिश्नोई और श्रेयस अय्यर के न खेलने से काफी बवाल मचा था. अब सीरीज का यह आखिरी टी-20 मैच काफी अहम है. ऐसे में उम्मीद है कि आज भारतीय इलेवन में सोच-समझ कर खिलाड़ियों को चुना जाएगा. बता दें कि तीसरे टी20 में शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. गिल का परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा है.
यह भी पढ़ें: 'WATCH: रिंकू सिंह के प्रचंड "शीशा थोड़' छक्के से फैंस हुए हैरान, मीडिया बॉक्स में पैदा हुई सिरहन
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, ऋतुराज ने अपने परफॉर्मेंस से खुद को साबित किया है. ऐसे में उम्मीद है कि आज भारतीय इलेवन में गायकवाड़ को मौका मिले. वहीं, कुलदीप की जगह आज टी-20 इंटरनेशनल के नंबर वन गेंदबाज रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है. ये दो जगह हैं जहां बदलाव की संभावनाएं नजर आ रही है. वहीं, आजके मैच में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है.
ओपनर के तौर पर जायसवाल का साथ या तो गिल देंगे या फिर गायकवाड़. वहीं, नंबर 3 पर तिलक वर्मा को मौका मिलेगा नंबर 4 पर सूर्य कुमार यादव तो वहीं नंबर 5 पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आएंगे. इसेक अलावा विकेटकीपर जितेश शर्मा के लिए आजका यह मैच काफी अहम साबित होने वाला है. जितेश ने अबतक कोई खास परफॉर्मेंस नहीं किया है जिससे आज आखिरी टी-20 में जितेश को दिखाना होगा कि बल्लेबाज विकेटकीपर के तौर पर वो टीम इंडिया में खेलने के हकदार हैं. जडेजा बतौर ऑलराउंडर प्लेइंग इलेवन में नजर आएंगे.
कुलदीप की जगह बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को तो वहीं तेज गेंदबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार खेलेंगे. आज भारत हर हाल में जीत हासिल करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगा.
तीसरे टी-20 के लिए भारत की संभावित XI (India Predicted Playing 11)
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़/ शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं