विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2021

दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के साथ ही World Test Championship में बदलाव, अब ऐसा है आगे का नया समीकरण

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 317 रन की बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है

दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के साथ ही World Test Championship में बदलाव, अब ऐसा है आगे का नया समीकरण
दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के साथ ही World Test Championship में बदलाव, अब ऐसा है आगे का नया समीकरण

IND vs ENG 2nd Test: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 317 रन की बड़ी जीत के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (World Test Championship) की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. चेपॉक के मैदान पर इस जीत के साथ भारत डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में 69.7 अंक प्रतिशत और कुल 460 अंक के साथ न्यूजीलैंड के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. तालिका की शीर्ष दो टीमें लॉर्ड्स के मैदान पर जून में फाइनल खेलेगी. न्यूजीलैंड के नाम 70 अंक प्रतिशत के साथ कुल 420 अंक है. भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच 227 रन से हार गयी थी. डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कम से कम एक जीत और एक ड्रा की जरूरत है. इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम चौथे स्थान पर थी.

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में भारत को इंग्लैंड से मिली रिकॉर्डतोड़ जीत के 5 अहम कारण

विराट कोहली की टीम डब्ल्यूटीसी चक्र में छठी सीरीज खेल रही है जिसमें उसने 10 मैच जीते है जबकि उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच ड्रा रहा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम 69.2 अंक प्रतिशत और कुल 332 अंकों के साथ दूसरे तथा इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है. इंग्लैंड के नाम कुल 442 है जो 67 अंक प्रतिशत के बराबर है. सीरीज का तीसरा मैच 24 फरवरी से खेला जाएगा. मोंटेरा मैदान में खेले जाना वाला यह दिन-रात्रि मैच है.

दूसरे टेस्ट में भारत की जीत के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस काफी दिलचस्प हो गई है. भारत और इंग्लैंड की टीम के पास अब 2 टेस्ट मैच बचे हैं. भारत की टीम को फाइनल में पहुंचना है तो बचे दोनों टेस्ट मैचों में से एक मैच को जीतना होगा, वहीं इंग्लैंड की टीम को अपने बचे दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे.

Ind vs Eng 2nd test: चेपॉक का वही मैदान... और जो रूट की टीम चारों खाने चित, इंग्‍लैंड की हार के 5 कारण

भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो 40 अंक और हासिल करने हैं तो वहीं इंग्लैंड के 57 अंक की जरूरत है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया का फाइनल में जाने की उम्मीद न के ही बराबर है.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, International Cricket Council, India Vs England 02/13/2021 Inen02132021199340, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com